फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 19 May : मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ, धन लाभ होने के संकेत

Thu, 19 May 2022 08:05 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 19 May 2022 08:05 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह आज अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।  - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपको शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि आपने पहले किसी से कर्ज लिया हुआ था,तो आप उसे उतारने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग पाकर आप संतान की सभी समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे,लेकिन कार्य क्षेत्र में आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपने जूनियर से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे,जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। पिताजी से यदि कोई अनबन थी,तो आज वह दूर होगी। सायंकाल का समय आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने रुके हुए कार्य को सुध लेंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे,जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे और आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे,लेकिन यदि किसी काम में आपको विनिमय करना पड़े,तो दिल खोलकर करें,तभी वह भविष्य मे आपके लिए लाभदायक रहेगा। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा और परिवार में  छोटे बच्चे भी आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं,जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा,लेकिन आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। सामाजिक क्रियाकलापों में कुछ व्यवधान आएंगे,लेकिन संतान को किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। सायंकाल का समय आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट है,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो,तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला निपट सकता है,जिसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं पर भी धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती हैं। ननिहाल पक्ष से प्रेम व स्नेह मिलेगा। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिसके कारण आपका उनके ऊपर विश्वास और गहरा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed