फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 18 October: कुंभ, धनु और मकर राशि वालों को मुनाफा मिल सकता है, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 18 Oct 2022 07:02 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 18 Oct 2022 07:02 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको यदि किसी नए भूमि,वाहन अथवा गाड़ी खरीदने की यदि कोई इच्छा थी,तो वह पूरी होती दिख रही है,लेकिन इसमें आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके ही आगे बढ़ना होगा। आप आज किसी भी तर्क वितर्क से दूर रहें,नहीं तो उसका सीधा असर आपके काम पर पड़ सकता है। आपके कुछ निजी मामले आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आप नौकरी को छोड़कर कोई व्यवसाय करना चाहते हैं,तो उसके लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपकी साख भी चारों ओर फैलेगी। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। यदि कुछ अनबन चल रही थी,तो वह आज दूर होगी। आपको कुछ नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहने की आवश्यकता है,नहीं तो आपकी सोच में भी बदलाव आ सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी,जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आप अपने किसी भी काम को करने के लिए निसंकोच आगे बढ़ेंगे और आप किसी की भी परवाह नहीं करेंगे। आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलवाएगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बड़ी स्कीम में अपना धन लगा सकते हैं,जिससे उन्हें अच्छी बचत हो सकती हैं। आपको आज वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा,तभी आप लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। आपको किसी नए रिश्ते को बनाने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेंगी। उन्हें किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं,तो उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें।  जीवन में कुछ तनाव पनप सकता है,लेकिन आप उसे आपसी बातचीत के जरिए समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। आपकी कोई पिछली की गई गलती कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने उजागर हो सकती है,जिसके लिए आपको डांट भी खानी पड़ सकती है। आप कुछ धन अपनी शान शौकत की चीजों पर भी खर्च करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed