Horoscope Today 18 July 2021: रविवार को बने साध्य योग में इन पांच राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उदासीनता भरा रहेगा। सेहत नरम गरम रहने के कारण आपको शारीरिक थकान का भी अनुभव होगा। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आप अपने माता-पिता के साथ भविष्य की योजनाओं पर भी बातचीत करेंगे। कार्य व्यवसाय में आज आपको किसी रिश्तेदार व संबंधी पर भरोसा बिल्कुल नहीं करना है क्योंकि वह आपके कार्यों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से अपने मन की कोई बात बताएंगे, तो वह बाकी लोगों तक पहुंच सकती है, इसलिए सावधान रहें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रहने वाला है। आज आपके परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है, इसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी, उसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपने निवेशो पर भी रोक लगाएंगे। भाइयों के साथ जो भी आपके संबंधों में विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा, जिसके कारण आप मिलकर प्रेम से रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि दिया धन उधार दिया हुआ है, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आपको किसी आस-पड़ोस में विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप ज्यादा लाभ के चक्कर में कई काम हाथ से निकाल देंगे क्योंकि आज आपका मन इधर-उधर भटकेगा, जिसके कारण आपको हानि होगी। यदि आज आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप नौकरी में टीम वर्क के जरिए ही किसी कठिन समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे और आपके सहयोगी भी आपके सहयोग के लिए आगे आएंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए माध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है। आज आपके पेट में दर्द व थकान आदि के कारण आपको किसी रोग का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। संतान की पढ़ाई में आ रहीं धन संबंधित समस्या आज सुधर जाएगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिसका भविष्य में आप भरपूर लाभ उठाएंगे।