फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 17 May : इन पांच राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत, प्रमोशन मिलने की भी संभावना

Tue, 17 May 2022 09:50 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 17 May 2022 09:50 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal: धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आप मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे और अपने कार्यों की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है,नहीं तो आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को भी कल पर टाल सकते हैं,जो बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद की स्थिति पनपे तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना दिख रही है। घर परिवार में कोई शुभ आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए उत्तम रहेगा। कोई प्रमोशन संबंधित शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और कामकाज से जुड़े लोगों को अच्छा धन लाभ मिलेगा। आप जीवनसाथी को किसी नए व्यवसाय को भी करा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप पूरे उत्साह से भरपूर नजर आएंगे,जिसे देखकर आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलने से वह फूले नहीं समाएंगे। यदि आपको विदेश से कोई बेहतर अवसर आए,तो आपको  हाथ से नहीं जाने देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि का दिन रहेगा। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे,लेकिन फिर भी उनके मन में डर बना रहेगा। यदि किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे हैं,तो उसके चल व अचल पहलुओं को अच्छी तरह से जांच लें। आपको फिजूल खर्च करने से बचना होगा,नहीं तो आप अपने संचय धन को भी ठिकाने लगा देंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई बेहतर अवसर दिखे,तो आपको उसे तुरंत लपक लेना होगा,नहीं तो कोई और उससे लाभ कमा सकता है। धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको एक के बाद एक शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला है,तो उसमें भी आज आपको विजय प्राप्त हो सकती है। जो लोग विवाह योग्य हैं उनके लिए कोई बेहतर अवसर भी आ सकता है। आप अपने परिश्रम से इसी ऐसे कार्य को अंजाम देंगे,जिससे परिवार के वरिष्ठ सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आपका मन किसी कार्य को करने के लिए परेशान रहेगा,लेकिन आप चाह कर भी उसे नहीं कर पाएंगे। यदि आप संतान के भविष्य में निवेश करने के लिए कोई योजना बना रहे हैं,तो उसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed