Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 16 July: वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए दिन रहेगा उत्तम, जानें अन्य राशियों का हाल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चे भरा रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके कारण आपका कार्य करने में मन भी नहीं लगेगा। आपके ऊपर यदि पहले से कुछ कर्जा था, तो वह और बढ़ सकता है। आपकी किसी नजदीकी परिजन से मुलाकात होगी। परिवार के सदस्य के साथ किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर निवेश करने से बचना होगा। यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद पनपे, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। सामाजिक लोगों के बीच आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। जीवन साथी से आपको तालमेल बनाए रखना होगा, नहीं तो प्रेम संबंधों में दरार पैदा हो सकती है। आपको कुछ छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहेंगी, जिनके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें सुनहरा मौका मिल सकता है, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप संतान के भविष्य से संबंधित किसी किसी योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घर परिवार का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई उचित रिश्ता आने से सभी प्रसन्न रहेंगे। किसी खास मित्र की मुलाकात से आपके मन को सुकून मिलेगा। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलाने लेकर जा सकते हैं। जो लोग मांस मदिरा का सेवन करते हैं, वह उसे छोड़ने पर विचार कर सकते हैं। आप यदि अपने मन के विचारों को किसी के सामने जाहिर करेंगे, तो वह बाद में आप का मजाक बना सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। किसी अनुभवी व प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपको चुटपुट लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिनको पहचान कर आपको उन पर अमल करना होगा, तभी आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों से आपको किसी भी बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपको खांसी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं, उन्हें आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।