फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 15 Jul 2022 07:40 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 07:40 AM IST
विज्ञापन
daily love rashifal for 15 July 2022 love horoscope aaj ka love rashifal
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला

लव राशिफल (Daily Love Rashifal)


पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
daily love rashifal for 15 July 2022 love horoscope aaj ka love rashifal
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप अपने प्रेमी का मूड बिगाड़ सकते हैं। कई बार अपने जिद्दीपन के सामने किसी की भी सुनते नहीं हैं। यहां तक की कई बार प्रेमी की बात को भी कोई खास तवज्जो नहीं देते हैं। यदि प्रेम संबंध कड़वे होते दिख रहे हों तब आप लाल चीजों का दान अज करें इससे संबंध सुधरेगें।

daily love rashifal for 15 July 2022 love horoscope aaj ka love rashifal
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):प्यार तो आप करते हैं लेकिन जताते नहीं है और आपकी यह बात प्रेमी जानते हुए भी चाहता है कि आप उसकी तारीफ में दो शब्द कहें। प्रेम को ना जताने के कारण आज आपका प्रेमी शंकाओं से घिर सकता है कि आप उसे चाहते भी हैं या नहीं। अगर आपको लगे कि आज प्रेम संबंधों को किसी की नजर लग रही है तब आप सफेद चीजें जरुरतमंद व्यक्ति को दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
daily love rashifal for 15 July 2022 love horoscope aaj ka love rashifal
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आज आप मन की अभिलाषा और तन की आवश्यकता पूर्ति के विषय में गंभीर हो सकते हैं। मन और तन दोनों ही जरुरतों को पूरा करने के लिए आप प्रेमी की ईच्छा भी जानने का प्रयास करेगें कि वह क्या चाहता है क्योंकि प्रेमी की ईच्छा के विरुद्ध आप कभी कुछ करना नहीं चाहेगें। यही आपके सफल प्रेम का आधार भी है।

विज्ञापन
daily love rashifal for 15 July 2022 love horoscope aaj ka love rashifal
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपकी फितरत में है कि आपको सरलता से या तो प्यार होता नहीं और यदि भूले भटके हो भी गया तब आपकी आदत नही है कि  प्रेमी के आगे-पीछे घूमे। लेकिन इन सब बातों के बावजूद भी आप इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि कोई आपके प्रेमी की ओर आँख उठाकर तो नहीं देख रहा है। आज भी आप थोड़ा ईर्ष्या का अनुभव करेगें जब देखेगें कि कोई प्रेमी को निहार रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed