फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 16 February 2022 :मिथुन, सिंह और कन्या समेत पांच राशि वालों की आय में होगा इजाफा,पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 16 Feb 2022 08:08 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 16 Feb 2022 08:08 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : आज आपकी सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने किसी व्यक्ति को धन उधार दिया, तो आपको उस धन को वापस मिल पाना मुश्किल होगा - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा, क्योंकि आज आपके सामने यदि कोई विपरीत स्थिति भी उत्पन्न हो, तो उसे आप साहस दिखाते हुए संभालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों के तेज को देखकर आज उनके शत्रु भी परास्त होंगे, जिनसे उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ पार्टी करते नजर आएंगे, लेकिन उसमें आपको ध्यान देना होगा कि यदि आप किसी से कुछ बोले तो बहुत तोल मोल कर बोले, नहीं तो आपकी कोई बात किसी को बुरी लग सकती है। पारिवारिक जीवन में भी आपके द्वारा किए गए प्रयासों का आपको अच्छा फल प्राप्त होगा।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपकी सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने किसी व्यक्ति को धन उधार दिया, तो आपको उस धन को वापस मिल पाना मुश्किल होगा, इसलिए आज व्यापार कर रहे लोगों को भी लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। आज आपको किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आज आप अपने कर्ज को लेकर भी उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे। विद्यार्थी के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज के दिन आप अपने व्यापार में कुछ सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं, जिनका बाद में आप लाभ उठाएंगे। आज आपको अपने घर में किसी भी विपरीत परिस्थिति के उत्पन्न होने पर भी क्रोध नहीं करना है, नहीं तो आपके परिवार का कोई सदस्य उसका फायदा उठा सकता है। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी, जिन्हें आप दूर करने के लिए अपने पिता व भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं, जिनका आपको समाधान भी मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है, जो लोग किसी व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। 

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक क्षेत्रों में उन्नति लेकर आएगा। आज आपको किसी भी तरह का लेन-देन करने से पहले विश्वास करना होगा कि वह व्यक्ति लेनदेन करने लायक है या नहीं। परिवार में यदि आपको किसी के भविष्य से संबंधित फैसला लेना पड़े, तो उसमें परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो बाद में आपको खरी-खोटी सुननी पड़ सकती है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन खर्च भी होगा। विद्यार्थियों को आज अपने शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी संतान के विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी, जिसके कारण उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed