फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 13 April 2022 : गुरु के राशि परिवर्तन से इन पांच राशि वालों को होगा फायदा, जानें बाकी लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 13 Apr 2022 06:02 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 13 Apr 2022 06:02 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल: आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आपके मन में घूमने फिरने की इच्छा आएगी जिसके कारण आप यात्रा पर जा सकते हैं, - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आपके मन में घूमने फिरने की इच्छा आएगी जिसके कारण आप यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभप्रद रहेगी लेकिन सायंकाल के समय आपको व्यवसाय की नई योजनाओं से लाभ मिलेगा और अतिथि आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है,लेकिन फिर भी आपको घबराना नहीं है। यदि कोई वाद विवाद लंबे समय से चला आ रहा है,तो उसे समाप्त होगा और उसमें आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ नया सीखने को मिलेगा,जिसके लिए आप उत्साहित रहेंगे।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी,जिसे देखकर आप प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आप अपने कार्यक्षेत्र में चतुर बुद्धि से शत्रुओं को आसानी से मात दे पाएंगे,जिसे देखकर आपके साथी भी हैरान होंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आज कोई तनाव की स्थिति हो,तो भी आपको रिलैक्स रहकर ही समस्याओं का हल निकालना होगा। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्य के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। घर गृहस्थी के उपयोग के लिए आज आप कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि पर भी करा सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए राजनीतिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपको कुछ जनसभाएं भी करने का मौका मिलेगा,जिससे आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा।आप कुछ समय धार्मिक कार्यक्रम में व्यतीत करेंगे,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। संतान द्वारा ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा और आपकी पसंद का ठिकाना नहीं रहेगा और संतान के प्रति आपका विश्वास और गहरा होगा। रात्रि के समय आपको किसी परिजन से बातचीत करते समय ध्यान देना होगा कि आप उन्हें अपने मन की बाते ना बताएं,नहीं तो वह उनका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,वह किसी छोटे-मोटे व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं,तो उनकी इस योजनाओं को बल मिलेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा।  आप अपने पिछले रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए पूरा जोश दिखाएंगे,लेकिन फिर वह जोश ठंडा हो जाएगा और आप अपने कार्य को पूरा नहीं कर पाएंगे,इसलिए आपको उन कार्य को पूरा करने के लिए किसी पर डिपेंड नहीं होना है। जीवनसाथी से आप अपने व्यापार की कुछ समस्याओं को साझा करेंगे,जिसमें वह आपका पूरा सहयोग देंगे। आपको अत्यधिक श्रम के कारण सायंकाल के समय थकान का अनुभव होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को तरक्की  मिल सकती है। यदि परिवार में भी कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी,तो आज वह समाप्त होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed