Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Weekly Horoscope (14 से 20 नवंबर): 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह ?
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे और घर परिवार में चल रही समस्या को समाप्त करके भाईचारे को बढ़ावा देंगे और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्यों को गति देनी होगी, तभी वह पूरा हो सकेगा। आपकी आज किसी वरिष्ठजन से मुलाकात होगी। आप साहस व पराक्रम से किसी विपरीत परिस्थिति से भी आसानी से बाहर निकल जाएंगे, जिससे देखकर बाद में आपको हैरानी होगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात पर नोकझोंक हो सकती है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए लोगों से काम करवाना होगा। आप टीम वर्क के जरिए काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आपका कोई साथी आज आपकी बात इधर से उधर कर सकता है। इससे आपको समस्या हो सकती है। परिवार में आप किसी सदस्य के रिटायरमेंट होने से आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको अपने कुछ रक्त संबंधी रिश्तो को सुधारने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो दरार पैदा हो सकती है। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो उनके वापस आने की संभावना बहुत कम है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। आप किसी को बिना मांगे सलाह न दें, नहीं तो वह उल्टा आपके ऊपर हावी हो सकता है। आप कार्य क्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे और विनम्र व मधुर स्वभाव से आपको कोई समस्या भी नहीं होगी। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी इगो को साइड में रख कर ही काम करना होगा। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे आपको कोई लाभ की सूचना मिल सकती है। आप अपने धन का निवेश किसी बड़ी कंपनी में कर सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपका सिर दर्द बनेंगे। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन फिर भी आप उन्हें किसी छोटी बात के चलते टाल सकते हैं। आपको अपने पिताजी से किसी प्रकार का कोई वाद विवाद होने पर भी चुप रहना होगा। आप अपने लेनदेन पर पूरा ध्यान दें।