फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 12 March 2022: इन चार राशि वालों को नौकरी में मिलेगी नई जिम्मेदारी, व्यापारियों को रखनी होगी सावधानी

Sat, 12 Mar 2022 06:32 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 12 Mar 2022 06:32 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal: दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके दिन की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, लेकिन सायंकाल तक व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान तो होंगे, लेकिन आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आप किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे और आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। आपको कुछ शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, जिनके लिए आप परेशान रहेंगे, लेकिन अपनी परेशानी किसी से नहीं कहेंगे। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों अथवा सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी। अपनी किसी रुचि को निखारेंगे।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लाभ कमा पाएंगे। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के विरोधी आज उनकी अच्छी छवि को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। यदि आपका कोई कानून संबंधित मामला लंबे समय से लंबित है, तो उसमें आपको उसे बातचीत करके  समाप्त करवाना होगा और एक नए बजट को भी बना कर रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आप अपना धन धर्म-कर्म के कार्य में लगाएंगे, जिससे आप का मनोबल और ऊंचा होगा। आपको अपने किसी भी प्रयोजन से बातचीत करते समय एक बार अवश्य सोचना होगा, नहीं तो आपकी बात का बुरा माना जा सकता है। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। यदि किसी समस्या के कारण परेशान हैं, तो आज उसका समाधान अवश्य मिलेगा। सायंकाल के समय अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने की किसी योजना को बना सकते हैं, जिसमें आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। आप अपने भाई को कुछ धन उधार भी दे सकते हैं।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा।  यदि आपको किसी की मदद करने का मौका मिले, तो उसमें आपको बढ़-चढ़कर आगे नहीं बढ़ना है, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे। अपने मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को भी  दूर करना होगा। आप अपने आलस्य को छोड़कर रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आप कुछ धन उधार दे सकते हैं। आप  किसी नए व्यवसाय को करने के लिए भी प्रयासरत रहेंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य  मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed