फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 12 February 2022 : वृषभ, धनु और मकर राशि के जातकों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, जानें क्या हैं अन्य राशि का हाल

Sat, 12 Feb 2022 07:38 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा,नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा,नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 07:38 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्च भरा रहने वाला है, जिनके लिए आप अपने संशोधन को भी खर्च कर सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि वह जरूरी खर्चों के लिए खर्च करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आप धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जो लोग अपने बिजनेस में निवेश के लिए किसी से सलाह लेने की सोच रहे हैं, तो उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से भी कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप का मन दुखी होगा। सायंकाल में आज आप अपनी माता जी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको विदेशों स्त्रोतों से धन लाभ मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं, लेकिन उन्हें उनको पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी वह उनसे लाभ ले पाएंगे। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनको भी आज कोई दूसरा बेहतर अवसर मिल सकता है। परिवार में आज किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव भी रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि सरकारी नौकरी के लिए कहीं आवेदन किया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से उत्तम रहने वाला है, जिसमे आज आपको अपने पिताजी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों की आज खेल-कूद और मनोरंजन के प्रति रुचि और बढ़ेगी, जिसके कारण वह शारीरिक रूप से भी फिट नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन में यदि कुछ वाद-विवाद चल रहे थे, तो आज आपको भी सुनने को मिल सकती हैं। सायंकाल के समय आज आप अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। भाई बहनों के साथ आज आप कुछ निवेश की योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज  कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे उनका राजनीतिक करियर चमकेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपने सुख साधनों की वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आप अपने जीवन साथी के साथ शापिग पर भी जा सकते हैं, जिसमें आप अपने लिए भी कुछ चीजें खरीद सकते हैं, जैसे कपड़े, लैपटॉप, मोबाइल आदि। यह देखकर आपके परिवार का ही कोई सदस्य आपसे ईष्या कर सकता है, इसलिए आज आपको उनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आप अपने पिताजी के साथ अपने किसी परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed