फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 11 November 2021: नौकरी की दिशा में इन राशि वालों को खुशखबरी मिल सकती है

Thu, 11 Nov 2021 08:00 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 11 Nov 2021 08:00 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न हो उठेंगे। विरोधी आज आपके खिलाफ कुछ रणनीति बनाते नजर आएंगे, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आजकल आपके खर्चों का बोझ अधिक हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति के लिए परेशान होना पड़ सकता है।
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और उसमें कुछ धन भी खर्च करेंगे, जिससे आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। यदि आपका अपने जीवनसाथी से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह समाप्त होगा। सायंकाल के समय आज आपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। ऑफिस में बॉस के साथ आज कुछ मतभेद हो सकता है, लेकिन आज आपको पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही थी,तो वह फिर से सिर उठा सकती है, जो आपको थोड़ा परेशान करेगी, लेकिन आज आपके कुछ विरोधी आपकी तरक्की देखकर जल सकते हैं, इसलिए आज आपको अपनी शान शौकत पर ज्यादा धन खर्च नहीं करना है। भाई बहनों के साथ आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। सायंकाल के समय आज आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं से काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, लेकिन आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। यदि आज अपनी बातों को दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाए, तो आने वाले दिनों में प्रतिष्ठित व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे, लेकिन फिर भी आज आप निवेश करने से पहले अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन अपने परिवार के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed