फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 11 March 2022: इन चार राशि के लोगों को मिल सकता है शुभ समाचार, जानें बाकी के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 11 Mar 2022 08:10 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 11 Mar 2022 08:10 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal: आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। विदेशी व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन वैवाहिक जीवन में आपके लिए कुछ अच्छे परिवर्तन लेकर आएगा, लेकिन पारिवारिक कलह फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको इसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार देंगे, तो वह आपसी रिश्तों में वाद-विवाद करा सकता है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो आप उसे योग व ध्यान के द्वारा भी समाप्त कर सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। विदेशी व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आप प्रसन्न होंगे व कुछ पुराने विषयों पर बातचीत करेंगे, जिससे आपके पुरानी यादें ताजा होंगी। आप अपने लिए भी कुछ समय निकालने की सोचेंगे और अपने लिए कुछ शॉपिंग भी कर सकते हैं, जिसमें आपने कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं, जिसे देखकर आपके परिवार का ही कोई सदस्य आपका शत्रु बन सकता है। आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। यदि संभव हो तो उनके लिए आज कोई गिफ्ट लेकर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि वह अपने अटकी हुई योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं, जो भविष्य में उनको लाभ अवश्य देंगे। यदि आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करेंगे, तो आपको भविष्य में उसका भरपूर लाभ मिलेगा, लेकिन छोटे व्यापारियों को आज नकद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आप अपने भाई बहनों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यवसाय को किया हुआ है, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, लेकिन बेरोजगार लोगों को अभी कुछ समय और भटकना होगा, तभी उन्हें कुछ अवसर प्राप्त हो सकेंगे। आप अपने किसी रिश्तेदार व दोस्त के घर किसी काम के सिलसिले में जा सकते हैं। प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे।  आप अपने दैनिक खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आप जिन पर लगाम लगाने के लिए योजना बना सकते हैं। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। पारिवारिक रूप से आप काफी भावुक महसूस करेंगे और किसी व्यक्ति की सेहत आपको परेशान कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed