फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 11 August 2021: इन 4 राशिवालों के लिए खास है बुधवार का दिन, मिलेगा शुभ समाचार

Wed, 11 Aug 2021 06:58 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 11 Aug 2021 06:58 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 


ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके कुछ नए संबंधों से आपका भाग्य चमकेगा, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। आज सामाजिक कार्य में लगे लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। आज सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी मे आज आपकी किसी बड़े अधिकारी से आपकी अनबन हो सकती है, जिसमे आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपको कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवन साथी को आज आप उपहार भेंट कर सकते हैं।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान लगाएंगे, जिनसे आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। यदि आप व्यापारी हैं, तो आज आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है, जिसके कारण उनका मन थोड़ा परेशान रहेगा। सायंकाल के समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको आपके व्यापार में कम लाभ देने वाला रहेगा। यदि आपने आज अधिक लाभ की उम्मीद की है, तो आपको उसमें निराशा हाथ लगेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आपके सामाजिक संबंध लाभदायक रहेंगे। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। यदि विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो आज उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 11 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप अपने काम में ही मस्त रहेंगे और किसी की कोई परवाह नहीं करेंगे, इसे देखकर आपके शत्रु भी परेशान हो सकते हैं। आज आपको किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान नहीं देना है और आपको अपने काम करते रहना है, तभी आप आगे चलकर सफलता प्राप्त करेंगे। आज आप अपने सामाजिक क्षेत्र में भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, इसके कारण आप के कुछ नए मित्र भी बनेंगे। सायंकाल का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed