फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 10 August 2021: इन 7 राशियों के लिए खुशियों भरा रहेगा मंगलवार, पढ़ें क्या कहता है आपका भाग्य

Tue, 10 Aug 2021 07:22 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 10 Aug 2021 07:22 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप कुछ उधार लेने की सोच रहे हैं, तो आज आपको उसे लेने से बचना चाहिए क्योंकि आपको इसे उतारना मुश्किल होगा। आज जीवनसाथी से भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। रात्रि का समय आप अपने प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। पुराने मित्रों के सहयोग से आज आपके और कुछ नए मित्र बनकर दिख रहे है।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकते हैं, लेकिन इसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। यदि आज किसी यात्रा पर जाएं, तो सोच विचार कर जाएं क्योंकि इससे आपके पैर में चोट लगने का भय बना हुआ है। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आज आप किसी योजना में अपना धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन बिल्कुल उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने फिजूल के खर्चे पर रोक लगानी होगी। यदि आपने कुछ ऐसे खर्चे पाले हुए हैं, जिनकी आवश्यकता नहीं है, तो आज उनको उन पर खर्चा करने से आपको रोक लगानी होगी, तभी आप अपने धन का संचय कर पाएंगे। यदि आपको कोई शारीरिक रोग चल रहा है, तो उसके कष्टों  में भी वृद्धि हो सकती है, लेकिन सायंकाल तक आपको उसमें आराम मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम का रहने वाला है। यदि आज आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक गहरा होगा, लेकिन आज आपको अपने मन में किसी के बारे में बुरी भावना नहीं रखनी है। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। आज आपको अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च नहीं करना है, नहीं तो आपके शत्रु आपकी शान शौकत देख कर परेशान हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed