{"_id":"5e885b4f8ebc3e76b0067128","slug":"horoscope-today-5-april-2020-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 अप्रैल राशिफल: अचानक मुनाफा मिलने का संकेत, जानिए कैसा रहेगा रविवार का दिन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
5 अप्रैल राशिफल: अचानक मुनाफा मिलने का संकेत, जानिए कैसा रहेगा रविवार का दिन
Sun, 05 Apr 2020 08:07 AM IST
योगेश जोशी
आर्चाय मानस शर्मा
आर्चाय मानस शर्मा
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 05 Apr 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
rashifal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Today Horoscope in Hindi, April 5, 2020
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सुख भरे पल आएंगे और रोमांस का अवसर मिलेगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में उत्तम लाभ होने की संभावना रहेगी। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। कामों में सफलता अर्जित करने के लिए आपको ईश्वर आराधना जरूर करनी चाहिए।
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।पारिवारिक माहौल सुख शांतिपूर्ण रहेगा, जिससे आपको संतुष्टि होगी। परिवार के लोग आपके कामों में मदद भी करेंगे। आपके काम काज के सिलसिले में परिवार वालों का सहयोग बहुत फायदेमंद साबित होगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको प्रशंसा मिलेगी। शादीशुदा जातकों को दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।अपनी सेहत का ध्यान रखें। अचानक धन लाभ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मन में किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी, जिसकी वजह से बनते बनते काम अटक सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी बीमार हो सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाएंगे और आपका काम बढ़िया रहेगा। अपने मित्रों से मिलकर पुरानी यादें ताजा करेंगे और किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।
विज्ञापन
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।आपके खर्चे भी बढ़ेगे लेकिन इनकम में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे स्थिति संतुलन में रहेगी।फिर भी आपको धन संचित करने पर ध्यान देना चाहिए। पारिवारिक और घरेलू खर्चों पर पर धन खर्च करेंगे। परिवार में इज्जत मिलेगी और परिवार का भी समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।आप के दफ्तर में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप उन समस्याओं से आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा और शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन भी ठीक-ठाक रहेगा।