Horoscope Today 30 October 2020: सिंह, कन्या और कुंभ राशि वाले रहें जरा संभलकर, बाकी के लिए दिन रहेगा शानदार
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप अपनी फिटनेस को लेकर कोई नया कार्यक्रम शुरू कर सकते हैं। धन की आवक होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। काम के सिलसिले में आपने पूर्व में जो मेहनत कि है। आज उसके नतीजे आपके सामने आएंगे। आपके भाग्य की प्रबलता आपको अनेक जगहों पर आगे बढ़ाएगी और सम्मान दिलवाएगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को खूबसूरत बनाने के लिए आज अपने जीवनसाथी को सभी जगह पर लेकर जाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग त्योहारी खरीदारी में अपने प्रिय के साथ जाना पसंद करेंगे और उनके लिए भी कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेगे। आप का मन मजबूत रहेगा, जिससे आज का दिन आपको बहुत हल्का महसूस होगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
दोपहर तक आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और इनकम आने के योग बनेंगे। आज आपका रुका हुआ पैसा कोई वापस लौटा सकता है, लेकिन दोपहर बाद अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके लिए आप को ध्यान देना पड़ेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करेंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे। आपका कहीं दूर जाने का प्रोग्राम बना सकते है। आज आप अपने बड़े भाई के सहयोग से कोई नया मकान लेने की कोशिश कर सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
दोपहर तक आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे पूरी स्थिति आपके हक में होंगी। दोपहर बाद स्थिति और अच्छी होगी और आपको कहीं से धन मिलने की उम्मीद हो जाएगी। अपना पैसा आज किसी को भी उधार देना ठीक नहीं होगा, इसलिए सावधानी रखें। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के साथ शादी की डेट फाइनल कर सकते हैं। काम में उतार-चढ़ाव आ सकता है, इसलिए पूरा ध्यान दें और किसी दूसरे की बातों में आकर कोई ऐसी बात ना करें, जो आप के बॉस को बुरी लगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
भाग्य और कर्म किसी पर आपका जीवन आगे बढ़ेगा। आप भाग्य में भी विश्वास रखेंगे और खूब मेहनत भी करेंगे। इससे आपको आज सकारात्मक नतीजे प्राप्त होंगे। जीवन साथी हर कदम पर आपके साथ खड़ा नजर आएगा और आज उनके साथ आप सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया को लाइक बढ़ाने में लगाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय की मन की स्थिति को जानकर थोड़े दुखी होंगे क्योंकि उन्हें किसी बात की चिंता हो सकती है, जिसे वह आप से आसानी से शेयर नहीं करेंगे, इसलिए उनसे बात करें। परिवार में माता-पिता आपको कोई काम की सलाह देंगे और आज आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। यानी आज का दिन आपके लिए अच्छी राह पर आगे बढ़ेगा।