Today Horoscope in Hindi, 29 October, 2020
Horoscope Today 29 October 2020: मेष, सिंह और धनु समेत चार राशियों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपको आत्मविश्वास से भर देगा। चुनौतियों में कमी आएगी और आप साहस के बलबूते अपने कई कामों में सफलता अर्जित करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव से सावधान रहें। काम के सिलसिले में आज आप काफी एक्टिव रहेंगे। इसके परिणाम स्वरूप अच्छे नतीजे आपके हाथ में होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आप काफी खुश भी होंगे। निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने परिवार की वृद्धि के बारे में विचार करेंगे।
खुद पर अति आत्मविश्वास करने से बचें। यदि सावधानी से चलेंगे, तो शत्रु भी मित्र बन जाएंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने से धन का लाभ होगा। मन में धार्मिक गतिविधि करने की इच्छा जागेगी। लंबी ट्रैवलिंग के योग बनेंगे। विरोधियों से सावधान रहना जरूरी होगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर थोड़े से परेशानी महसूस करेंगे क्योंकि जीवन साथी का बर्ताव उनकी समझ से परे होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बेहद खुश नजर आएंगे। आप और आपके प्रिय के बीच संबंधों में घनिष्ठता आएगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
सेहत मजबूत रहने से आपका उत्साह दोगुना रहेगा। घर में सुख शांति रहेगी। घर की सजावट के लिए त्योहारी सीजन में कुछ नया खरीद कर लाएंगे। बिजली से जुड़ा उपकरण लाने की संभावना है। आपके कार्यालय में आपकी धाक जमेगी और आपकी परफॉर्मेंस लोगों को नजर आएगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट नजर आएंगे और जीवन साथी से संबंध अच्छे रहेंगे और नया बिजनेस शुरू करने का विचार मन में आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़े से नरवस नजर आएंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप सशक्त रहेंगे। हर काम को बड़ी ही शालीनता और सजगता के साथ करेंगे तथा काम में स्थायित्व नजर आएगा। आप बदले हुए व्यवहार से लोगों को आश्चर्यचकित कर देंगे। दोस्तों के साथ खूबसूरत बातें करने का मौका मिलेगा। घर का जीवन आपको सुख और शांति देगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर आज प्रबल रूप से कुछ नया प्लान करेंगे, जिसकी प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय की बोलचाल से ज्यादा प्रभावित नहीं होंगे और उनके मन में कुछ परेशानी रहेगी।