दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
Horoscope Today 26 November 2020: मेष और मिथुन समेत पांच राशि वालों की आय में इजाफा होने के संकेत, पढ़े दैनिक राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। खर्चों में कमी आने से आपको राहत मिलेगी और आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन संचित कर पाने में सफल होंगे। परिवार के साथ बढ़िया भोजन का आनंद लेंगे। काम के सिलसिले में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सलाह आपको सही रास्ता दिखाएगी। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी और प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बाहर घूमने जाने के लिए अच्छा रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन आपके लिए खुशी लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी और आपके निजी जीवन में आज कोई भी चुनौती आपके सामने टिक नहीं पाएगी। आप मानसिक मजबूत बन रहेंगे। अधिकांश मामलों में आपको बढ़िया नतीजे हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। संतान से अच्छे समाचार मिलने की संभावना होगी। यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं, तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के मौके मिलेंगे और अपने प्रेम जीवन को खूबसूरत बनाने के लिए उनकी पसंद से कुछ काम करेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहने वाला है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों के लिए काफी अच्छा है। खर्चा थोड़ा अधिक होगा, फिर भी इनकम अच्छी होने रहने से आपका दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार वालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। काम के सिलसिले में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। अपने दोस्तों में छिपे शत्रुओं से सावधान रहें, आज वो आपको परेशान कर सकते हैं। बिना किसी खास बात के हर किसी पर भरोसा ना करें और अपनी पर्सनल बात ना बताएं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा और चेहरे पर खुशी नजर आएगी। आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी होगी और आपके अपने आप को प्यार देंगे तथा आपसे स्नेह बढ़ेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें भी आज सुख मिलेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में खुशियों का दौर जारी रहेगा। काम के सिलसिले में खुद पर भरोसा रखने से ही बढ़िया नतीजे मिलेंगे। आज आपको कोई नया असाइनमेंट मिल सकता है जिसमें आपको अपनी कार्यकुशलता दिखाने का मौका मिलेगा।