दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
Horoscope 25 November 2020: शुभ योग में मेष, कन्या और धनु समेत चार राशियों के लिए दिन रहेगा अच्छा, पढ़ें राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने से कुछ परेशान दिखेंगी। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा। अधिक ठंडी खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें। इससे कफ की दिक्कत हो सकती है। काम के सिलसिले में स्थितियां आप के पक्ष में होंगी। अपने काम से काम रखें और दूसरों के काम में हाथ ना डालें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। आपके प्रिय से संबंध बिगड़ सकते हैं। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से संबंधों में प्रेम बढ़ेगा और आपके परिवार में सुख रहेगा। आज घर में जरूरत का सामान लेकर आएंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन अनुकूलता लिए रहेगा। आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी स्पष्ट रूप से दिखाई देगी, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। परिवार में भी आपसी प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में दिक्कतें आएंगी। जीवन साथी का स्वास्थ्य भी खराब रहेगा। प्यार के मामलों में आपको सावधानी से काम लेना चाहिए। किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आज का दिन कमजोर रहेगा। अपने काम को और मजबूत बनाने की कोशिश करें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। काम को लेकर स्थिति अच्छी होंगी। आप जो प्रयास करेंगे, वह आपको उन्नति प्रदान करेंगे। मन लगाकर काम करेंगे, तो आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। सुख सुविधाओं के कारण खर्चा ज्यादा होगा, जिससे मन दुखी हो सकता है। शारीरिक रूप से किसी दिक्कत से परेशान हो सकते हैं। कोई चोट या पेट दर्द हो सकता है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के जीवन में उथल पुथल मच सकती है। आपके प्रिय से लड़ाई झगड़ा हो सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। काम के सिलसिले में नए अवसरों की खोज करेंगे। आज कहीं से नौकरी का आवेदन स्वीकार हो सकता है और जॉब के लिए इंटरव्यू कॉल आ सकती है। आप अपने विरोधियों को पछाड़ देंगे। परिवार में प्रेम बना रहेगा। आपकी माँ जी का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार के लिए आज का दिन बढ़िया है। कुछ नए लोगों के साथ मिलकर काम को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी और आज आपको बिजनेस से अच्छे बेनिफिट मिल सकते हैं।