फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 मार्च राशिफल: नवरात्रि के पहले दिन इन सात राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार

Wed, 25 Mar 2020 07:37 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 25 Mar 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 25 March 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल

Today Horoscope in Hindi, March 25, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 



पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 25 मार्च 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। 

Horoscope Today 25 March 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और आपको मानसिक तनाव भी महसूस होगा। ये सभी बातें आपकी दिनचर्या को प्रभावित करेंगी। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा सावधान रहकर काम करना होगा और अपने काम से काम रखना ही बेहतर रहेगा क्योंकि आपकी अपने काम के संबंध में किसी से झड़प हो सकती है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे आपको धन की आवक रहेगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है और दांपत्य जीवन जीने वालों को भी अपने जीवनसाथी संग अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा।

Horoscope Today 25 March 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ेगी और अचानक से भी धन प्राप्ति के योग बनेंगे लेकिन परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का विषय बन सकता है। आपका खुद का स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रहेगा और आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए अपना विशेष रुप से ध्यान रखें क्योंकि यदि आप ठीक होंगे, तभी कोई कार्य कर पाएंगे।दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा है और प्रेम जीवन जीने वालों को आज मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल आपको खुशी देगा और सभी मिलजुल कर रहेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 25 March 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे और आपको अच्छा फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में समझदारी और प्रेम बढ़ेगा। दिक्कतों में  कमी आएगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपको और अधिक मेहनत करनी होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी मजबूत रहेगा लेकिन किसी अवांछित वजह से आप डरे रहेंगे। स्वास्थ्य का खासतौर पर ध्यान रखना होगा।

 

 

विज्ञापन
Horoscope Today 25 March 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में मजबूती आएगी और जो कोई समस्या चली आ रही थी, आज उससे छुटकारा मिल सकता है। काम के सिलसिले में आप को विशेष रुप से ध्यान देना होगा क्योंकि आपका मन काम से हट सकता है।  शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। बिना किसी वजह के लड़ाई झगड़े से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।वे अपने प्रिय से अपने मन की बात कहेंगे और उन्हें विवाह के लिए भी प्रपोज कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed