Horoscope Today 23 November 2020: सप्ताह का पहला दिन मेष और कन्या समेत चार राशियों के लिए रहेगा शुभ
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन अनुकूल रहेगा अपने कामों को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी और आपको धन लाभ होगा। प्रेम जीवन में आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ वक्त बिताएंगे। जहां तक बात आपके काम की है तो उसके लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप काफी मेहनत करेंगे और यह मेहनत आपके ऊपर बैठे लोगों को नजर आएगी, जिसका अच्छा फल भी आपको मिलेगा। भाग्य आपके साथ रहेगा और धार्मिक कामों में आपका ध्यान लगेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी और परिवार वालों की तरफ से कोई फायदा मिल सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपको सफलता देगा। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा जिससे आपके कामों में सफलता हासिल होगी। आपके ऑफिस में भी आपका मन काफी लगेगा और आप मन लगाकर काम करेंगे। अपने साथ काम करने वाले लोगों के साथ आपका व्यवहार बहुत अच्छा होगा जिससे सब लोग आपकी तारीफ करेंगे। परिवार का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। कुछ लोगों को विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में भी अच्छा दिन रहेगा लेकिन जीवन साथी गुस्सा जाहिर कर सकता है। प्रेम जीवन में आज काफी व्यस्तता रहेगी और आपको अपने प्रिय से मिलने का मौका नहीं मिलेगा। इस कारण से थोड़े दुखी होंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और आपके रुके हुए काम भी बनने लगेंगे जिससे आपके चेहरे पर हर्ष दिखेगा। जीवनसाथी धार्मिक रूप से काफी सक्रिय रहेगा और आप को भी इस दिशा में प्रेरित करेगा। अपने विरोधियों से आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन काफी अनुकूल है और आप किसी लंबी यात्रा पर जाने वाले हैं। परिवार का वातावरण थोड़ा परेशानी जनक हो सकता है जिसमें ससुराल पक्ष का योगदान भी होगा। बिजनेस में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपकी मेहनत सफल होगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन शुरुआत में थोड़ी परेशानी दे सकता है लेकिन आप अपनी बुद्धिमानी से सभी चुनौतियों से जूझने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। इसलिए थोड़ा समझदारी से काम लें। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है लेकिन फिर भी जीवन साथी अपनी तरफ से आप को प्रसन्न रखने की कोशिश करेगा। व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कानून के विरुद्ध जाकर कोई कार्य करना आपको परेशानी में डाल सकता है। खर्चों पर लगाम लगाना आवश्यक होगा। कामकाज के सिलसिले में दिनमान व्यस्त रखेगा। आज किसी को पैसा उधार ना दें।