फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (23 से 29 नवंबर 2020): धन और तरक्की के मामले में सात राशि के लोग रहेंगे इस हफ्ते भाग्यशाली

Sun, 22 Nov 2020 06:14 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा
मधुकर मिश्रा Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 22 Nov 2020 06:14 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 23 november to 29 november 2020 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 नवंबर 2020 तक

मेष 


सप्ताह की शुरुआत कार्यों में रही किसी बड़ी अड़चन के दूर होने के साथ होगी। अटके हुए महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी या फिर उसमें प्रगति होगी। धर्म-कर्म में रुचि जगेगी और किसी धार्मिक स्थान की यात्रा भी संभव है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और मनचाहा पद मिल सकता है। भूमि, भवन और वाहन आदि सुख-साधनों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी की सेहत कुछ नरम रह सकती है। अचानक से किसी चीज की खरीद में बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के अंत में परिवार के संग समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी।

शुभ अंक- 4
शुभ दिन- सोमवार
शुभ रंग- सफेद
सफलता का सूत्र- अवसर को हाथ से न जानें दें।
उपाय- चांदी का सिक्का अपनी जेब में रखें। 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।

weekly horoscope weekly rashifal 23 november to 29 november 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृष 
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी। बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी, ऐसे में किसी भी सूरत में अपना आपा न खोएं। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का ज्यादा बोझ रहेगा। जरूरत से ज्यादा भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। स्त्रियों से विशेष रूप से सावधान रहें। किसी स्त्री के कारण अपयश हो सकता है। यदि किसी बड़ी योजना पर धन निवेश करने की सोच रहे थे तो थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। किसी शुभचिंतक की सलाह पर ही कोई बड़ा फैसला लें। सप्ताह के मध्य में सेहत को लेकर सतर्क रहें। नेत्र कष्ट या फिर हड्डियों से जुड़े रोग उभर सकते हैं। इस दौरान अनावश्यक चीजों पर खर्च हो सकता है।

शुभ अंक-1
शुभ दिन- गुरुवार
शुभ रंग- सुनहरा

सफलता का सूत्र- मन को शांत रखें।
उपाय- भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ चढ़ाएं। जेब में पीले रंग का रूमाल रखें।

weekly horoscope weekly rashifal 23 november to 29 november 2020 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह आय कम और खर्च ज्यादा रहेगा। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कठिन परिश्रम के पश्चात ही कार्यों में सफलता मिलेगी। धन के लेन-देन में खूब सावधानी रखने की जरूरत है। किसी कार्य योजना के लिए धन उधार लेने से पूर्व खूब सोच विचार कर लें। सप्ताह के अंत में हालात में कुछ सुधार होगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे, जिनसे भविष्य में लाभ होगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी मित्र या स्वजन के माध्यम से प्रेम संबंधों में पनपी गलतफहमियां दूर होंगी। महिलाओं का परोपकारी एवं धार्मिक कार्यों के प्रति मन लगेगा।

शुभ अंक- 9
शुभ दिन- सोमवार
शुभ रंग- सफेद
सफलता का सूत्र- विवेक का इस्तेमाल करें।
उपाय- गरीबों को खाने के लिए मीठी चीजें दें। ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करना विशेष रूप से फलदायी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 23 november to 29 november 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क 
रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों की नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नये कार्यों की योजना बनेगी। संपत्ति से संबंधित मामलों में विशेष रूप से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहा मामला में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में कुछ ऐसे नए एवं महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में काफी लाभप्रद साबित होंगे। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ के योग बनेंगे। सप्ताह के अंत में अचानक से कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा खर्चीली और थकान भरी होगी। इस दौरान सेहत का विशेष ख्याल रखें। सप्ताह के अंत में छात्रों को असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। स्वयं की सेहत का भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत रहेगी।

शुभ अंक-6
शुभ दिन-बुधवार
शुभ रंग-हरा
सफलता का सूत्र-समय पर कार्य करें।
उपाय-तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी सेवा करें। ॐ बृं बृहस्पतये नम:' मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 23 november to 29 november 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह 
इस सप्ताह छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करने की जरूरत रहेगी, अन्यथा सालों से बने संबंध टूट सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों को साथ लेकर चलने पर ही सफलता के योग हैं। सप्ताह की शुरुवात में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। श्वसन संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य में अत्यधिक खर्चें से मन अशांत रहेगा। वहीं सप्ताह के अंत में किसी वरिष्ठ की मदद कार्यों में अड़चनें दूर होंगी। व्यवसाय में लाभ एवं बढ़ोत्तरी के अवसर प्राप्त होंगे। सुदूर यात्रा के भी योग बनेंगे। किसी पर्वतीय क्षेत्र में या धर्म स्थान पर अचानक जाना पड़ सकता है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने पर घर में खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ अंक-2
शुभ दिन-मंगलवार
शुभ रंग-लाल
सफलता का सूत्र- अपने हित का ध्यान रखें।
उपाय-जीवन से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए श्री हनुमान जी की साधना करें और चने और गुड़ का भोग लगाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed