फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 21 November 2020: शनिवार को ये 4 राशि वाले रहें सावधान, धन हानि होने के हैं संकेत

Sat, 21 Nov 2020 07:28 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 21 Nov 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 21 November 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल (21 नवंबर 2020) - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...



Horoscope Today 21 November 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्य क्षेत्र में अपना पूरा ध्यान देंगे, लेकिन अपने ऑफिस में किसी से झड़प हो सकती है, इसलिए थोड़ी सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन में अशांति रहेगी क्योंकि किसी बुजुर्ग या फिर आपके पिताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खर्चों में अधिकता रहेगी और इनकम सामान्य होने से आप थोड़े से निराश हो सकते हैं, लेकिन धैर्य रखें। सब ठीक होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी की बुद्धिमानी और कार्यकुशलता आपको बहुत खुशी देगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रियतम के व्यवहार से थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं।

Horoscope Today 21 November 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कुछ मानसिक तनाव तो रहेगा, लेकिन भाग्य की प्रबलता से काम सफलता से पूर्ण हो जाएंगे, जो आपको संतुष्टि देंगे। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन ओवरकॉन्फिडेंट होने से बचना होगा। इनकम में वृद्धि होने से मन में हर्ष की भावना रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। ग्रहों की स्थिति जीवनसाथी को गुस्से वाला बनाएगी। शांत रहने में ही समझदारी है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी कुछ तनाव का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने प्रिय से ज्यादा बात करने से बचना चाहिए। आज किसी यात्रा पर जाने के लिए अच्छा समय रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 21 November 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रहने वाला है। मानसिक तनाव से ग्रसित होकर आप कुछ गलत फैसले ले सकते हैं, जो आने वाले समय में आपको नुकसान दे सकते हैं, इसलिए कोशिश करें कि ऐसा कुछ ना करें और कोई भी बड़ा काम आज हाथ में ना लें, जो कुछ आपके हाथ में है उसे ही पूरा करने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में दिनमान आपके पक्ष में रहेगा। आपके पदभार में बढ़ोतरी हो सकती है। विरोधियों से सावधानी रहे। हालांकि वह आपका कुछ बिगाड़ तो नहीं पाएंगे। फिर भी मानसिक चिंता दे ही देंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा और आपका प्रिय आपको दिल की गहराइयों से प्यार देगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में ससुराल के हस्तक्षेप से परेशान होंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today 21 November 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कामकाज के लिए काफी भागदौड़ रहेगी। बिजनेस कर रहे लोग आज अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन आपके बिजनेस पार्टनर से संबंध बिगड़ सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बेहद कमजोर है। एक दूसरे से झगड़ा होने की प्रबल स्थिति बनेगी, इसलिए कोशिश करें कि आज उनसे ना मिले और कोई ऐसी बात ना करें, जो लड़ाई झगड़ा करें। नौकरी पेशा लोग अपने काम में रमे रहेंगे और उन्हें भाग्य का साथ भी मिलेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां महसूस करेंगे, जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed