दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 14 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका का राशिफल।
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
आज के दिन को रोमांटिक अंदाज में बिताएंगे और अपने प्रिय के साथ सुखी भविष्य के सपने सजाएंगे। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी जिससे मन नौकरी बदलने की दिशा में प्रयास कर सकता है। व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होने की प्रबल संभावना बनेगी। हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहने की स्थिति बनेगी। कार्य में सफलता अर्जित करने के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। गुरु या गुरु तुल्य व्यक्ति से काम की सलाह आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। परिवार के लोगों का सहयोग काम में भी आपको मदद देगा जिससे, कार्य क्षेत्र में स्थितियां बेहतर बनेंगी। अपने साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार ही आपकी प्रशंसा का कारण बनेगा। दांपत्य जीवन में चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी, लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने के भी योग बन रहे हैं, लेकिन आकस्मिक धन लाभ की स्थिति बनेगी।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मन में कई विचारधाराएं एक साथ चलेंगी। जो आपका ध्यान आकर्षित करेंगी। जीवनसाथी से रिश्ते बेहतर बनेंगे, लेकिन स्वास्थ्य उनका और आपका दोनों का कमजोर हो सकता है। कठिन चुनौतियों को आप आसानी से हल कर पाने में सफल होंगे जिससे कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में बेहतर काम के चलते आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। दोस्तों और अपने प्रिय जनों के साथ आनंददायक यात्रा की कोशिश करेंगे जिसमें सफलता मिलेगी धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
बढ़ते हुए खर्चों के बीच आमदनी में बढ़ोतरी आपको भरी दोपहरी की धूप में छांव का आनंद देगी। धन संचय करने में सफलता मिलेगी और परिवार वालों के हित के लिए भी कुछ धन देंगे जिससे परिवार में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। आपके ऑफिस में कुछ बाधाएं आपकी राह रोकेंगे लेकिन अपनी तेज बुद्धि और काले को चलता के चलते आप उनको भी जीत लेंगे पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन में भी आज सुखी पल बिताने को मिलेंगे, हालांकि दांपत्य जीवन में सामान्य स्थितियाँ रहेंगी।