फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani: साल 2025 तक अपनी ही राशि में रहेंगे शनिदेव, इन राशियों के लिए आने वाला समय रहेगा शुभ

Fri, 20 Oct 2023 12:14 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 20 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
horoscope 2023 astrology predictions for new year saturn transit in aquarius rashi impact on these zodiac
shani gochar 2023

Saturn Transit 2023: लोगों की जुबान पर शनि का नाम आते हैं काफी डर जाते हैं क्योंकि शनि को पापी ग्रह माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि शनि की तिरछी नजर जिस किसी पर पड़ती है उसके जीवन में कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह होते हैं क्योंकि यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर उसके बाद ही दूसरी राशि में गोचर करते हैं। आपको बता दें कि शनि मार्च 2023 से अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान है जो इस राशि में साल 2025 तक रहेंगे फिर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आम धारणा के विपरीत शनि हमेशा बुरा फल ही देते हैं ऐसा नहीं है बल्कि शनि अगर किसी जातक की कुंडली में शुभ स्थान पर हों तो जातकों की किस्मत भी चमका सकते हैं। शनि के साल 2025 तक कुंभ राशि में विराजमान होने से कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होंगे। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां। 

horoscope 2023 astrology predictions for new year saturn transit in aquarius rashi impact on these zodiac
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
शनि साल 2025 तक कुंभ राशि में रहेंगे और कुंभ राशि शनि की स्वयं की राशि है। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2025 तक हर एक कार्यों में अच्छी सफलताएं हासिल होंगी। शनिदेव की पूरी कृपा आपके ऊपर रहेंगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और धन की आवक अच्छी रहने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। शनि देव कुंभ राशि में रहते हुए शश राजयोग का निर्माण भी करेंगे जो कि बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको अच्छी सफलताएं मिलेगी। 
horoscope 2023 astrology predictions for new year saturn transit in aquarius rashi impact on these zodiac
rashi - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
साल 2025 तक शनि के स्वयं की राशि कुंभ में रहने के कारण तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा समय साबित होगा। इस राशि के जातकों को समय-समय पर कई तरह के शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। जो लोग अविवाहित है वे विवाह के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं। भाग्य का अच्छा साथ तो मिलेगा ही साथ ही शनिदेव की विशेष कृपा भी आपके ऊपर रहने वाली होगी। इस दौरान आपको को ऐसा शुभ समाचार प्राप्त होगी जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभलाभदायक रहने वाला होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होने के शुभ संकेत हैं। 

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
horoscope 2023 astrology predictions for new year saturn transit in aquarius rashi impact on these zodiac
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
शनि के साल 2025 तक कुंभ राशि में रहने के कारण मिथुन राशि के जातकों के ऊपर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। मिथुन राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला होगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति एक अंतराल पर जारी रहेगी। कार्येक्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना होगी। काम में अच्छा मन लगेगा। हर तरह के कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। साल 2025 में आप किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। 
नौकरी करने वाले जातकों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed