फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vrishchik Rashifal 2021: साल 2021 का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे...

Sat, 09 Jan 2021 12:12 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 09 Jan 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
Horoscope 2021 Vrishchik Rashifal Predictions 2021 Scorpio Horoscope 2021
बृश्चिक राशि 2021  - फोटो : अमर उजाला

बृश्चिक राशि 2021 


तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

वर्ष पर्यंत शनिदेव का राशि से पराक्रम भाव में गोचर करना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि ये अकेले ही आपकी सभी परेशानियों का शमन करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। यह भी संभव है कि परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद रहे किंतु, इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। काफी दिनों से प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे। राशि स्वामी मंगल स्वराशि में गोचर करते हुए शत्रु भाव में विराजमान हैं, इसलिए शत्रु परास्त होंगे और कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत है। 

Horoscope 2021 Vrishchik Rashifal Predictions 2021 Scorpio Horoscope 2021
rashifal 2021

राहु केतु का अशुभ गोचर स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। पति पत्नी में से किसी एक की तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है। लेन-देन के मामलों में भी अधिक सावधानी बरतें और किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें, अन्यथा धन हानि की संभावना रहेगी। शुक्र के शुभ प्रभावस्वरूप रचनात्मक और शोधपरक कार्यों में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। जिसका बखूबी निर्वहन भी करेंगे। विवाह संबंधित वार्ता तो सफल होगी ही परिवार में मांगलिक कार्यों के सुअवसर का भी योग। संतान संबंधी चिंता दूर होगी, प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 

6 अप्रैल से 13 सितंबर के मध्य बृहस्पति कुंभ राशि में चले जाएंगे जिसके फलस्वरूप मकान वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलताएं मिलने के बावजूद किसी ना किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति रहेगी। मित्रों अथवा संबंधियों से भी अशुभ समाचार प्राप्ति के योग। 

Horoscope 2021 Vrishchik Rashifal Predictions 2021 Scorpio Horoscope 2021
rashifal 2021

शुभ अंक- 09
शुभ तारीखें- 9, 18 और 27
शुभ दिन- मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार 
शुभ रंग- लाल, केसरिया, पीला, गुलाबी और सफेद
शुभ रत्न- मूंगा, मोती और माणिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope 2021 Vrishchik Rashifal Predictions 2021 Scorpio Horoscope 2021
rashifal 2021

जब आप मुस्करा उठेंगे
सितंबर-अक्टूबर के मध्य ग्रह-गोचर का शुभ प्रभाव आप में नई स्फूर्ति और ऊर्जा शक्ति का संचार कर देगा। कार्य व्यापार में उन्नति तथा नौकरी में पदोन्नति के अवसर आएंगे। विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनियों में भी सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। इन दिनों सोची-समझी रणनीति कारगर रहेगी जिसकी सफलता से आप मुस्कुराने पर विवश हो जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed