नाम राशि के आधार पर साल 2021
वर्ष के आरंभ से ही आपके राशि स्वामी मंगल, कर्म और आय के स्वामी शनि अपने ही घर में गोचर कर रहे हैं जो शुभ संकेत है अतः इनका शुभ प्रभाव आपके लिए कार्य-व्यापार की दृष्टि से अति उत्तम सिद्ध होगा। काफी दिनों से चली आ रही आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिलने के योग। इन दोनों ग्रहों का अपनी ही राशि में गोचर करते हुए केंद्र भाव में रहना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाह रहे हों अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से वर्ष बेहतरीन सफलता दिलाएगा।
Mesh Rashifal 2021: साल 2021 का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के सम्बंधित विभागों में रुके हुए कार्यों का निपटारा होगा। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता अर्जित करना तथा नई सर्विस के लिए आवेदन करना पूर्णतः सफल रहेगा, इसलिए इस अवसर का लाभ उठाएं। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग।
शुभ अंक- 09
शुभ तारीखें- 9, 18, 27।
शुभ दिन- मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार
शुभ रंग- लाल, पीला, गुलाबी, श्वेत और केसरिया।
शुभ रत्न- मूंगा, मोती, पुखराज।
अगस्त-सितंबर के मध्य ग्रह-गोचर की अति अनुकूलता आपके लिए सफलता के नए द्वार खोल देगी। कार्य-व्यापर में अप्रत्याशित उन्नति होगी। रुके हुए कार्य बनेंगे। उच्चाधिकारियों द्वारा कई तरह के सुखद परिणाम पक्ष में आएंगे जो आपको मुस्कुराने पर विवश कर देंगे।