{"_id":"67d289f8549f0dab730ad994","slug":"holi-2025-upay-in-hindi-do-these-remedies-on-holi-night-holi-ke-totke-in-hindi-2025-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2025 Upay: होली की रात करें ये उपाय, हर समस्या से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Holi 2025 Upay: होली की रात करें ये उपाय, हर समस्या से मिलेगा छुटकारा
Fri, 14 Mar 2025 07:00 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 14 Mar 2025 07:00 AM IST
सार
होली की रात विशेष रूप से शुभ मानी जाती है। इस रात किए गए उपायों का प्रभाव शीघ्रता से दिखाई देता है और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति पाई जा सकती है। आइए जानते हैं कुछ प्रभावी उपाय।
विज्ञापन
होली
- फोटो : Adobe Stock
Holi 2025 Upay: हिंदू धर्म में होली प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह जीवन की कठिनाइयों को दूर करने, बुरे समय को अच्छे समय में बदलने और भाग्य को अनुकूल बनाने की शक्ति रखता है। यदि सही विधियों और उपायों का पालन किया जाए, तो यह पर्व जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार होली की रात विशेष रूप से शुभ मानी जाती है। इस रात किए गए उपायों का प्रभाव शीघ्रता से दिखाई देता है और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति पाई जा सकती है। इस अवसर का लाभ उठाकर आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ प्रभावी उपाय।
आर्थिक तंगी से मुक्ति के लिए उपाय
- फोटो : Adobe Stock
आर्थिक तंगी से मुक्ति के लिए उपाय
होली की रात पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें और सात अभिमंत्रित कौड़ियां व एक छोटा शंख मसूर की दाल के ढेर पर रखें। इसके बाद मूंगे या तुलसी की माला से "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र का एक माला जाप करें। फिर इन सामग्रियों को किसी एकांत स्थान पर गड्ढा खोदकर दबा दें। इससे आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।

व्यापार में सफलता के लिए उपाय
- फोटो : adobe stock
व्यापार में सफलता के लिए उपाय
होलिका दहन के अगले दिन एकाक्षी नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर गेहूं के ढेर पर रखें और उस पर सिंदूर का तिलक करें। इसके बाद मूंगे की माला से "ॐ श्रीं श्रीं श्रीं परम सिद्धि व्यापार वृद्धि नमः" मंत्र का 21 माला जाप करें। फिर इस पोटली को अपनी दुकान में ऐसी जगह रखें, जहां ग्राहकों की नजर उस पर पड़े। इससे व्यापार में वृद्धि होगी।

वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए उपाय
- फोटो : adobe stock
नौकरी प्राप्ति के लिए उपाय
होली के दिन 8 नींबू लें और उन्हें अपने ऊपर से 21 बार एंटी-क्लॉकवाइज घुमाकर जलती होली में चढ़ा दें। फिर होलिका की 8 परिक्रमा करें और मन में अपनी इच्छापूर्ति के लिए प्रार्थना करें।
वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए उपाय
गृहस्थ जीवन में सुख-शांति के लिए घर के मध्य भाग में एक स्वच्छ स्थान पर आसन लगाकर कामदेव का पूजन करें। यह उपाय दांपत्य जीवन को मधुर बनाए रखने में सहायक होगा।

शीघ्र विवाह के लिए उपाय
- फोटो : adobe stock
शीघ्र विवाह के लिए उपाय
होली के दिन सुबह एक साबुत पान पर साबुत सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और बिना पीछे मुड़े घर लौट आएं। इस प्रक्रिया को अगले दिन भी दोहराएं। इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
होली के दिन सुबह एक साबुत पान पर साबुत सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और बिना पीछे मुड़े घर लौट आएं। इस प्रक्रिया को अगले दिन भी दोहराएं। इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
Kharmas 2025: खरमास में सूर्यदेव को ऐसे करें प्रसन्न, बनेंगे सभी बिगड़े काम
Holi 2025: सुख-समृद्धि और सफलता चाहते हैं तो होली पर देवताओं पर चढ़ाएं सही रंग के गुलाल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।