{"_id":"5e5df8058ebc3ec74f2b19de","slug":"hindu-calendar-vikram-samvat-2077-chaitra-hindu-new-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विक्रम संवत 2077: सावधान ! नए संवत्सर पर 'कालसर्प योग' की छाया,आपकी राशि पर किस कालसर्प योग का असर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
विक्रम संवत 2077: सावधान ! नए संवत्सर पर 'कालसर्प योग' की छाया,आपकी राशि पर किस कालसर्प योग का असर
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 04 Mar 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 14
vikram samvat 2077
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनुष्य के जीवन में भारी उतार-चढ़ाव लाने वाले ‘कालसर्प योग’की छाया नए संवत्सर के आरंभ से ही पड़ रही है।‘प्रमादी’नामक नए संवत्सर के शुभारम्भ से ही राहु और केतु के द्वारा बनने वाले कालसर्प योग की छाया पड़ना देश और देश की जनता के लिए शुभ नहीं है क्योंकि, स्वतंत्र भारत की वृषभ लग्न की जन्मकुंडली में यह योग 'कुलिक' कालसर्प योग के रूप में असर दिखाएगा। जो देश में साम्प्रदायिकता बढ़ा सकता है और स्वतंत्र भारत की ही प्रभाव राशि कर्क के बारहवें भाव में 'शेषनाग' कालसर्प योग के रूप में भी देश के लिए शुभ नहीं रहेगा क्योंकि, यह योग देश अथवा व्यक्ति को आर्थिक रूप से कमजोर बनाता है।
इस योग का नैसर्गिक प्रभाव यह भी है कि यदि यह योग शुभ है तो व्यक्ति को जीवन के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचाता है और अशुभ है तो व्यक्ति को अर्श से फर्श पर भी ला खड़ा करता है। भारतवर्ष के ही नहीं वरन संसार के कई राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अनेकों महान नेता, उद्योगपति, फ़िल्मी कलाकार लेखक आदि इसी योग के शुभ प्रभाव से अपने जीवन में महानतम मापदंडों को स्थापित किया है और कई बड़ी शख्सियतें इस योग के कुप्रभाव से समय आने पर जमींदोज भी हुई हैं।
2 of 14
kaal
नूतन संवत्सर के प्रथम दिन सूर्योदय के समय बृहस्पति केतु के साथ अपनी राशि धनु में विराजमान हैं किंतु ये इस राशि की अंतिम 30वीं कला का भोग कर रहे हैं और अतिचारी अवस्था में 29 मार्च की मध्यरात्रि पश्चात 03 बजकर 48 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। राहू मिथुन एवं केतु धनु राशि की 10वीं कला का भोग कर रहे हैं इसलिए सभी ग्रहों के साथ-साथ वृहस्पति भी राहु केतु के अक्ष में है अतः कालसर्प योग भंग नहीं हुआ। यदि बृहस्पति का भोगांश कम होता और राहु-केतु भोगांश ज्यादा होता तो ये कालसर्प योग भंग हो जाता। आपकी राशि पर किस 'कालसर्प' योग की छाया है इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
3 of 14
राशि
मेष राशि- आपकी राशि पर बना 'वासुकी' कालसर्प योग आपको साहसी और पराक्रमी बनाएगा। इसका प्रभाव आपके लिए सर्वदा शुभ रहेगा किंतु ध्यान रहे, आपके कुछ मनमाने निर्णय के कारण परिवार में कलह बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
राशि
वृषभ राशि- आपकी राशि के लिए 'कुलिक' कालसर्प योग स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव तो डालेगा किंतु, आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनाएगा। डूबा हुआ धन वापस मिलने के योग, कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
विज्ञापन
5 of 14
मिथुन
मिथुन राशि- उच्चराशिगत राहु के द्वारा निर्मित 'अनंत' कालसर्प योग प्रभाव वृद्धि करेगा, फिर भी अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए ही निर्णय लेंगे तो सफल रहेंगे। व्यर्थ विवादों से बचें, आलस्य छोड़ें काम पर लगें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।