फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Nakshatra Parivartan: चैत्र नवरात्रि के बाद गुरु ग्रह करेंगे गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Fri, 28 Mar 2025 05:53 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 28 Mar 2025 05:53 AM IST
सार

Guru Gochar: देव गुरु बृहस्पति का यह गोचर कई राशियों के लिए सुख, समृद्धि और उन्नति लेकर आएगा। गुरु ग्रह  धन, ज्ञान, समृद्धि, धर्म, शिक्षा, संतान और आध्यात्मिकता के प्रमुख कारक माने जाते हैं। देव गुरु बृहस्पति का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक स्थिति, करियर और संपत्ति के मामलों पर गहरा प्रभाव डालेगा। 

विज्ञापन
Guru Nakshatra Parivartan Jupiter in Mrigshira Nakshatra these zodiac signs may get lucky in hindi
गुरु नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : adobe stock

Guru Grah Ka Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष में देव गुरु बृहस्पति  को गुरु का स्थान प्राप्त है। यह धन, ज्ञान, समृद्धि, धर्म, शिक्षा, संतान और आध्यात्मिकता के प्रमुख कारक माने जाते हैं। जब भी गुरु ग्रह अपनी चाल बदलते हैं, तो यह सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालते हैं। कुछ के लिए यह परिवर्तन अत्यंत शुभ होता है, तो कुछ के लिए मिलाजुला असर देता है। 10 अप्रैल 2025, सायं  7 बजकर 51 मिनट पर बृहस्पति मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

Surya Grahan Ka Rashiyon Par Prabhav: सूर्य ग्रहण में कुछ दिन शेष, जान लें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं, जो ऊर्जा, जोश, एक्शन और विस्तार से जुड़े होते हैं। इसलिए, बृहस्पति का इस नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक स्थिति, करियर और संपत्ति के मामलों पर गहरा प्रभाव डालेगा। कुछ राशियों के लिए यह गोचर बेहद शुभ रहेगा। बृहस्पति का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कई राशियों के लिए भाग्य, करियर और आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव लेकर आएगा। आइए जानते हैं कि इस गोचर का किन राशियों पर क्या असर पड़ेगा।

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, इन राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला

Guru Nakshatra Parivartan Jupiter in Mrigshira Nakshatra these zodiac signs may get lucky in hindi
गुरु नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala

मेष राशि  
मेष राशि के लिए यह गोचर आर्थिक और पारिवारिक जीवन में नई संभावनाएं लेकर आएगा। यदि आप व्यापार में कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो यह समय बेहद शुभ रहेगा। बैंक बैलेंस बढ़ेगा और नई आमदनी के स्रोत बनेंगे। इसके अलावा, जो लोग पब्लिक डीलिंग, मार्केटिंग या संचार क्षेत्र में काम करते हैं, उनके लिए यह समय शानदार होगा। बातचीत की कला में निखार आएगा, जिससे नए कनेक्शन बनेंगे और व्यापारिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी, घर में शांति का वातावरण बना रहेगा।  

Guru Nakshatra Parivartan Jupiter in Mrigshira Nakshatra these zodiac signs may get lucky in hindi
गुरु नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि  
इस गोचर के दौरान वृषभ राशि के जातकों को साहस और आत्मविश्वास मिलेगा। जो लोग शेयर मार्केट या व्यापार में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बेहद फायदेमंद रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के संकेत हैं, वहीं जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें शानदार अवसर मिल सकते हैं।  विवाह और प्रेम संबंधों के लिए भी यह गोचर शुभ साबित होगा। जो लोग शादी के इच्छुक हैं, उनके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी और संबंधों में स्थायित्व आएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Nakshatra Parivartan Jupiter in Mrigshira Nakshatra these zodiac signs may get lucky in hindi
गुरु नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala

सिंह राशि  
बृहस्पति का यह गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए करियर में नई ऊंचाइयां लेकर आएगा। खासकर जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय भाग्यशाली रहेगा। व्यवसाय में नई डील्स और पार्टनरशिप के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को पहचाना जाएगा और नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जो आगे चलकर आपके करियर को ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। इसके अलावा, संपत्ति और निवेश से जुड़े मामलों में भी लाभ होगा। यदि आप कोई नया घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा।  

विज्ञापन
Guru Nakshatra Parivartan Jupiter in Mrigshira Nakshatra these zodiac signs may get lucky in hindi
गुरु नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala

तुला राशि  
तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर विदेश यात्रा और उच्च शिक्षा के लिए लाभकारी रहेगा। जो लोग विदेश में पढ़ाई या नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, उन्हें बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। करियर में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपको नए प्रोजेक्ट और इनकम के नए स्रोत मिल सकते हैं। इस दौरान, यदि आप किसी नए व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन के लिए भी यह गोचर लाभदायक रहेगा। जो लोग विवाह करना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed