फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु गोचर: 31 अक्तूबर को देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Fri, 30 Oct 2026 01:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 30 Oct 2026 01:42 PM IST
सार

देवगुरु बृहस्पति कल यानी 31 अक्तूबर को अपनी उच्च राशि कर्क की यात्रा को विराम देते हुए सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशि वालों के  जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। गुरु के गोचर से अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। 
 

विज्ञापन
guru gochar 2026 jupiter transit in leo 31 october these zodiac sign will be lucky
31 अक्तूबर को गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

द्रिक पंचांग के अनुसार, 31 अक्तूबर को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे, इसके गुरु सिंह राशि में रहते हुए 13 दिसंबर को वक्री भी हो जाएंगे, फिर 25 जनवरी 2027 को वक्री अवस्था में दोबारा से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को भाग्य, संतान, धन, विवाह, ज्ञान और विस्तार आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं। गुरु सभी ग्रहों में शुभ फल देने वाले ग्रह माने जाते हैं। गुरु की चाल में बदलाव का असर सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। आपको बता दें गुरु इस समय अतिचारी अवस्था में हैं जिस कारण से उनकी चाल में तेजी है। गुरु का अपनी उच्च राशि कर्क से सिंह राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। गुरु के गोचर करने से इन राशि वालों के नौकरी-व्यापार और धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं गुरु के गोचर करने से किन राशियों के लिए आने वाला दिन शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। 



गजकेसरी योग 2026: 2 नवंबर को गुरु-चंद्रमा की युति से इन 4 राशियों को मिल सकता है धन और करियर में लाभ

Trending Videos
guru gochar 2026 jupiter transit in leo 31 october these zodiac sign will be lucky
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का सिंह राशि में गोचर बहुत ही शुभ, अनुकूल और अच्छा साबित हो सकता है। इस राशि के लोगों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। गुरु का गोचर आपकी राशि के पंचम भाव में होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। वेतन में वृद्धि के प्रबल योग बनेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इस दौरान नई योजनाएं कामयाब हो सकती हैं। आय के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं और पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति मजबूत रह सकती है। 

शुक्रादित्य योग 2026: 6 नवंबर तक इन 3 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, बनेंगे करियर और धन में तरक्की के योग

guru gochar 2026 jupiter transit in leo 31 october these zodiac sign will be lucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर प्रभाव
गुरु का सिंह राशि में गोचर करने से यह आपके दूसरे भाव यानी धन, वाणी, परिवार और बचत में होगा। इसके आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लंबे समय से रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत का फल मिलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी के साथ वेतन में वृद्धि के योग हैं। व्यापार में आपको लाभ के नए-नए तरह के अवर मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ आपको मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
guru gochar 2026 jupiter transit in leo 31 october these zodiac sign will be lucky
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर प्रभाव
गुरु का सिंह राशि में गोचर करने से यह आपके लिए बहुत ही शुभ और अच्छा रह सकता है। यह गोचर आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में होगा जिससे लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं पूरी होंगी। आपकी आमदीन में तेजी से वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की अच्छी सराहना होगी। नए-नए लोगों से आपको संपर्क बढ़ेगा और करियर-कारोबार में विस्तार के अच्छे अवसर मिलेंगे। 
विज्ञापन
guru gochar 2026 jupiter transit in leo 31 october these zodiac sign will be lucky
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि पर प्रभाव
गुरु का सिंह राशि में गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कई तरह के अवसरों में वृद्धि करा सकता है। आपकी कुंडली में गुरु का गोचर दशम भाव मे होगा जिससे आपके कार्यक्षेत्र में एक साथ कई तरह के सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। लंबे समय से अगर कोई काम पूरा नहीं हो रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरी में बदलाव का सही समय है। वाहन और भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद आपको प्राप्त होगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed