फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hans Mahapurush Rajyog 2026: जून माह में गुरु गोचर से बनेगा हंस राजयोग, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

Tue, 21 Apr 2026 02:19 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 02:19 PM IST
सार

गुरु का कर्क राशि में 2 जून 2026 को गोचर बन रहा है हंस महापुरुष राजयोग। जानें किन राशियों पर इसका शुभ प्रभाव।

विज्ञापन
Guru Gochar 2026 in Kark Rashi Powerful Hans Mahapurush Rajyog in Cancer Set to Bring Wealth and Success
Hans Mahapurush Rajyog Effects - फोटो : amar ujala

Hans Mahapurush Rajyog Effects: 2 जून 2026 को गुरु का कर्क राशि में गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस राशि में गुरु उच्च अवस्था में होते हैं। इस विशेष स्थिति में एक अत्यंत शुभ योग हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण भी होने जा रहा है। यह पंच महापुरुष योग में से एक माना जाता है। यह गोचर 31 अक्तूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। इसके दौरान गुरु अपनी उच्च राशि में रहकर कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे। इस अवधि में कई राशियों के जीवन में उन्नति, समृद्धि और शुभ अवसरों की संभावना बन सकती है। अब जानते हैं कि इस शक्तिशाली गोचर से किन राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है।


Budh Asta 2026: 1 मई से इन राशि वालों की बदलेगी तकदीर, करियर-कारोबार में आएगा उछाल
Shani Sade Sati: इस साल ही नहीं अगले साल भी इन 3 राशियों को शनि देंगे कष्ट, परेशानियों में होगी वृद्धि

Guru Gochar 2026 in Kark Rashi Powerful Hans Mahapurush Rajyog in Cancer Set to Bring Wealth and Success
इस स्थिति में जातकों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
गुरु का गोचर मिथुन राशि के दूसरे भाव में होने जा रहा है, जिसे ज्योतिष में धन और वाणी का भाव माना जाता है। इस स्थिति में जातकों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है और उच्च पदों पर बैठे लोगों से संबंध मजबूत होंगे। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं। चूंकि गुरु धन के कारक ग्रह हैं, इसलिए धन लाभ के प्रबल योग बनते हैं। साथ ही धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और शुभ कार्यों पर खर्च भी संभव है।

Guru Gochar 2026 in Kark Rashi Powerful Hans Mahapurush Rajyog in Cancer Set to Bring Wealth and Success
बड़ी सफलता और आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के लग्न भाव में गुरु का गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है, क्योंकि गुरु इसी राशि में उच्च अवस्था में रहते हैं। इस प्रभाव से बड़ी सफलता और आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। शुरुआती चुनौतियों के बाद जीवन में प्रगति के रास्ते खुलेंगे और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं तथा घर में मांगलिक कार्य या नई शुरुआत हो सकती है। शिक्षा और प्रबंधन क्षेत्र में विशेष सफलता मिलने की संभावना है, साथ ही व्यक्तित्व में गंभीरता और स्थिरता आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Gochar 2026 in Kark Rashi Powerful Hans Mahapurush Rajyog in Cancer Set to Bring Wealth and Success
भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर लाभ भाव (11वें भाव) में हो रहा है, जो अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दौरान आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। धन-संपत्ति में वृद्धि के साथ भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलने की संभावना है, जैसे वाहन सुख। भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए कार्य पूरे होंगे, हालांकि खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
Guru Gochar 2026 in Kark Rashi Powerful Hans Mahapurush Rajyog in Cancer Set to Bring Wealth and Success
लंबे समय बाद किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिल सकता है। - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए गुरु का गोचर भाग्य भाव (9वें भाव) में हो रहा है, जो बेहद शुभ स्थिति मानी जाती है। इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। भूमि, संपत्ति और वाहन से जुड़े सुख प्राप्त हो सकते हैं। लंबे समय बाद किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिल सकता है। संतान से जुड़ा सुख और शुभ समाचार मिलने की भी संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed