Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Gochar 2025: शनि के बाद अब गुरु करेंगे राशि परिवर्तन, जानें किसे होगा लाभ और किसे हानि

Thu, 08 May 2025 10:47 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 08 May 2025 10:47 AM IST
सार

Guru Gochar 2025: 14 मई 2025 को रात 11 बजकर 20 मिनट पर गुरु वृषभ से मिथुन राशि में गोचर करेंगे। यह शनि के बाद दूसरा सबसे अहम गोचर है, जिसका खास प्रभाव देश-दुनिया सहित व्यक्ति के निजी जीवन पर दिखाई देगा।

विज्ञापन
guru gochar 2025 jupiter transit in mithun rashi know impact all zodiac sign
Jupiter Transit in Mithun Rashi - फोटो : adobe

Jupiter Transit in Mithun Rashi: साल 2025 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना गया है। इसका कारण है शनि, गुरु और राहु-केतु का राशि परिवर्तन। दरअसल, यह सभी ग्रह एक लंबे समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं और यह संयोग इस वर्ष बना हुआ है। आपको बता दें, 29 मार्च 2025 के दिन न्याय के कारक शनि ने कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया था। यह साल का सबसे पहला और बड़ा गोचर रहा है। अब इसके बाद 14 मई 2025 को रात 11 बजकर 20 मिनट पर गुरु वृषभ से मिथुन राशि में गोचर करेंगे। यह शनि के बाद दूसरा सबसे अहम गोचर है, जिसका खास प्रभाव देश-दुनिया सहित व्यक्ति के निजी जीवन पर दिखाई देगा।



ज्योतिष में गुरु को वाणी, शिक्षा, संतान, विवाह और करियर का कारक ग्रह माना जाता है, उनके प्रभाव से व्यक्ति को वैवाहिक सुख और जीवन में सफलता प्राप्त होती हैं। गुरु एक राशि में लगभग 13 महीने तक विराजमान रहते हैं। ऐसे में गुरु के इस गोचर का संयोग लगभग साल भर के बाद बना है। आइए इसका 12 राशियों पर प्रभाव जानते है।

Trending Videos
guru gochar 2025 jupiter transit in mithun rashi know impact all zodiac sign
Jupiter Transit in Mithun Rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
गुरु के मिथुन राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको सेहत का खास ध्यान रखना होगा। अगर किसी को धन उधार दिया था, तो वह प्राप्त होने में मुश्किलें आएंगी। आप सभी कार्यों में अधिक सावधानी बरतें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है।

guru gochar 2025 jupiter transit in mithun rashi know impact all zodiac sign
Jupiter Transit in Mithun Rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष राशि
गुरु का राशि परिवर्तन आपके प्रेम जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है। यदि संतान की ओर से कुछ दिक्कतें चल रही थी, तो अब वह समाप्त होंगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सभी तरह की स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। दोस्तों की मदद आपको मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
guru gochar 2025 jupiter transit in mithun rashi know impact all zodiac sign
Jupiter Transit in Mithun Rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि  
मिथुन राशि वालों को शिक्षा, संतान, विवाह, और निवेश में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। यह समय छात्रों के लिए लाभकारी रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। समाज में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन
guru gochar 2025 jupiter transit in mithun rashi know impact all zodiac sign
Jupiter Transit in Mithun Rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
गुरु का राशि परिवर्तन आपको हर क्षेत्र में विशेष लाभ दिला सकता है। इस समय आप कुछ नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यो में सफलता और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed