फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Gochar 2024 : गुरु ग्रह अगस्त में करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, बदलेगा 5 राशियों का जीवन

Sun, 28 Jul 2024 07:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
Guru Gochar 2024 In Mrigashira Nakshatra these Rashi Get Their Ambition Fulfilled
गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala

Guru Grah ka Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर जरूर पड़ता है। ग्रहों की चाल से जहां व्यक्ति के जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता तो वहीं नक्षत्रों की गणना से व्यक्ति के स्वभाव और जीवनशैली पर असर होता है। 20 अगस्त को सायं  05:22 बजे देवगुरु बृहस्पति मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। गुरु ग्रह पहले से ही वृषभ राशि में विराजमान हैं और मृगशिरा नक्षत्र में गुरु के गोचर सभी राशियों पर प्रभाव डालेंगी। कुछ राशियों पर अशुभ तो कुछ पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। मृगशिरा नक्षत्र पर मंगल ग्रह का आधिपत्य माना जाता है। मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने से कन्या और मकर सहित 5 राशियों को बड़ा वित्तीय लाभ मिलेगा। इसके साथ ही करियर - व्यापार में भारी मुनाफा कमाएंगे। आइए जानते हैं देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव होगा। 

Guru Gochar 2024 In Mrigashira Nakshatra these Rashi Get Their Ambition Fulfilled
गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान मेष राशि वालों के दूसरे भाव में गुरु का गोचर होगा। इस गोचर के प्रभाव से आपको किसी भी काम में सफलता मिलेगी और आय के नए स्रोत खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। आप नए प्रोजेक्ट भी हाथ में ले सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आपको आय के कई साधन मिलेंगे। नौकरी चाहने वाले सफल हो सकते हैं।

Guru Gochar 2024 In Mrigashira Nakshatra these Rashi Get Their Ambition Fulfilled
गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala

वृष राशि
अगस्त माह में गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन वृष राशि वालों के लग्न भाव में गोचर करेंगे। इसके शुभ प्रभाव से आपको रिश्तों में लाभ मिल सकता है और जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है और आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। यह उन लोगों के लिए अच्छी खबर होनी चाहिए जो लंबे समय से विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं। जो लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे उनकी चिंता दूर हो सकती है और उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Gochar 2024 In Mrigashira Nakshatra these Rashi Get Their Ambition Fulfilled
गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
देवगुरु बृहस्पति का अगस्त माह का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए उनके नवें भाव में होगा। इस गोचर के प्रभाव से आपको अचानक धन लाभ होगा। आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। व्यापार में आय के नए अवसर खुलेंगे । वेतन वृद्धि और पदोन्नति मिलने की संभावना है। अगर आप इस दौरान शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो भी आप भविष्य में अच्छे रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं।

विज्ञापन
Guru Gochar 2024 In Mrigashira Nakshatra these Rashi Get Their Ambition Fulfilled
गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
गुरु का गोचर नक्षत्र परिवर्तन के दौरान वृश्चिक राशि वालों के सप्तम भाव में होगा। इस गोचर के प्रभाव से आपके करियर के लिए अच्छी खबर आने की संभावना है। इस अवधि में आपके जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। आपको किसी और से अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। इस दौरान आप अपने व्यवसाय के विकास के बारे में सोच सकते हैं और लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिलने से आप बेहद खुश होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed