Guru Asta 2026: देवगुरु बृहस्पति 14 जुलाई को कर्क राशि में रहते हुए अस्त हो रहे हैं, जो 12 अगस्त तक रहेंगे फिर इसके बाद उदय होंगे। ज्योतिष में गुरु ग्रह बहुत ही शुभ और मंगलकारी ग्रह माना जाता है। यह धन, विवाह, मान-सम्मान और सुख-समृद्धि के कारक ग्रह माने जाते हैं। ज्योतिष में गुरु ग्रह का अस्त होना एक महत्वपूर्ण घटना है। जब-जब गुरु अस्त होते हैं तो विवाह और दूसरे मांगलिक कार्य थम जाते हैं। गुरु के अस्त होने पर सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के प्रभाव देखने को मिलते हैं। आइ जानते हैं गुरु का अस्त होना प्रभाव।
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए गुरु का अस्त होना जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव की तरफ इशारा करते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव आने की प्रबल संभावना है। भूमि के मामलों में आपको अच्छी सफलता मल सकती है।
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
गुरु का अस्त होना वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। कुछ पुराने मामलों का निपटारा हो सकता है। काम के सिलसिल में यात्राएं हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का अस्त होना थोड़ी मुश्किलों को बढ़ा सकता है। पारिवारिक चिंताओं में वृद्धि हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें।
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु का अस्त होना मिलाजुला रहने वाला होगा। आमदानी के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा हो सकता है। इस दौरान कोई नई तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।