फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Aditya Yog: गुरु आदित्य राजयोग से इन तीन राशि वालों के बनेंगे सभी बिगड़े काम

Thu, 24 Apr 2025 12:32 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 24 Apr 2025 12:32 PM IST
सार

गुरु 14 मई 2025 को रात 11 बजकर 20 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। यह साल 2025 के सबसे बड़े ग्रह-गोचर में से एक है। 

विज्ञापन
Guru Aditya Yog 2025 in mithun rashi know about Sun Jupiter Conjunction
सूर्य-गुरु की युति से बनने वाला राजयोग इन तीन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। - फोटो : adobe

Guru Aditya Yog: ज्योतिषियों के अनुसार गुरु 14 मई 2025 को रात 11 बजकर 20 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। यह साल 2025 के सबसे बड़े ग्रह-गोचर में से एक है। वहीं दूसरी तरफ ग्रहों के राजा सूर्य 15 जून 2025 को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर मिथुन राशि में विराजमान होंगे। चूंकि इस राशि में पहले से ही गुरु होंगे, तो सूर्य से उनकी युति बनेगी, जो गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण करेगी। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, पिता और सम्मान का कारक माना गया है, जबकि गुरु वाणी, विचार, शिक्षा, व्यापार और विवाह सुख के कारक ग्रह हैं। इन दोनों ग्रहों के प्रभाव से 12 राशियों को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। लेकिन सूर्य-गुरु की युति से बनने वाला राजयोग इन तीन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Guru Aditya Yog 2025 in mithun rashi know about Sun Jupiter Conjunction
जीवनसाथी के साथ सहयोग बढ़ेगा। घर से दूर काम कर रहे लोग परिवार से मिलने जा सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
गुरु आदित्य राजयोग बनने से मेष राशि के अटके काम पूरे हो सकते हैं। आपको सरकारी कामों में आ रही बाधाओं से भी राहत मिलेगी। यदि विवाह में कुछ अड़चन बार-बार आ रही थी, तो वह दूर होती दिखेंगी। इस दौरान शेयर बाजार या निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है। आपके आय के स्रोत बढ़ेंगे और कोई रुका हुआ धन वापस आ सकता है। जीवनसाथी के साथ सहयोग बढ़ेगा। घर से दूर काम कर रहे लोग परिवार से मिलने जा सकते हैं।

Guru Aditya Yog 2025 in mithun rashi know about Sun Jupiter Conjunction
गुरु-सूर्य के प्रभाव से आपकी मानसिक स्थिति भी बेहतर होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
गुरु आदित्य राजयोग से रोजगार की तालाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। नए संपर्क भी बनेंगे जो भविष्य में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी तरह की बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य संबंधी पुराने मुद्दों से राहत मिल सकती है। किसी बड़ी योजना में धन लगाएंगे। गुरु-सूर्य के प्रभाव से आपकी मानसिक स्थिति भी बेहतर होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Aditya Yog 2025 in mithun rashi know about Sun Jupiter Conjunction
तनाव में कमी आएगी। किसी मनचाही नौकरी में मनचाहा पद आपके प्राप्त होगा। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
यह समय सिंह राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। सूर्य इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। ऐसे में सूर्य-गुरु के साथ मिलकर आप पर अपनी कृपा बरसाएंगे। साझेदारी में आपको अच्छा अवसर मिल सकता है। भाग्य का अच्छा साथ और धन लाभ के अवसरों में पहले के मुकाबले ज्यादा वृद्धि देखने को मिलेगी। तनाव में कमी आएगी। किसी मनचाही नौकरी में मनचाहा पद आपके प्राप्त होगा।

Budh Gochar In Mithun: जून महीने में बुध स्वराशि में बनाएंगे केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन राशियों को होगा धनलाभ
Surya Gochar 2025: मई में सूर्य का राशि परिवर्तन, इन तीन राशि के लोगों को व्यापार में होगा लाभ
 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed