फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar In Mithun: जून महीने में बुध स्वराशि में बनाएंगे केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन राशियों को होगा धनलाभ

Thu, 24 Apr 2025 11:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 24 Apr 2025 11:30 AM IST
सार

Planetary Transit in June : इस वर्ष जून माह में बुध करीब एक वर्ष बाद पुनः अपनी ही राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे यह विशेष योग बन रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह राजयोग न केवल सफलता के द्वार खोलेगा बल्कि व्यापार, करियर, प्रतिष्ठा और आर्थिक क्षेत्र में बड़ी उन्नति का कारण भी बनेगा।

विज्ञापन
Budh Gochar in Mithun Kendra Trikon Rajyog in June 2025 Positive Impact On These Zodiac Signs
केंद्र त्रिकोण राजयोग - फोटो : adobe stock

Kendra Trikon Rajyog in June 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति और उनके गोचर समय-समय पर विभिन्न प्रकार के शुभ-अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। ये योग हमारे जीवन के विविध क्षेत्रों पर गहरा प्रभाव डालते हैं। इन्हीं योगों में से एक अत्यंत शुभ और शक्तिशाली योग है भद्र और केंद्र राजयोग जो कि ग्रहों के विशेष संयोजन से निर्मित होता है। यह योग तब बनता है जब बुद्धि और व्यापार के अधिपति बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करते हैं और केंद्र स्थान में स्थित होते हैं।


Grah-Gochar: मई 2025 में 6 ग्रह करेंगे गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा होगा इसका असर
इस वर्ष जून माह में बुध करीब एक वर्ष बाद पुनः अपनी ही राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे यह विशेष योग बन रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह राजयोग न केवल सफलता के द्वार खोलेगा, बल्कि व्यापार, करियर, प्रतिष्ठा और आर्थिक क्षेत्र में बड़ी उन्नति का कारण भी बनेगा। विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहने वाला है, क्योंकि इन राशियों पर ग्रहों की कृपा दृष्टि विशेष रूप से पड़ने जा रही है। आइए जानते हैं वे तीन भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं।
Budh Ast 2025: बुध के अस्त होने से इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी, जीवन में आएगी खुशहाली

Budh Gochar in Mithun Kendra Trikon Rajyog in June 2025 Positive Impact On These Zodiac Signs
केंद्र त्रिकोण राजयोग - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय अत्यंत ही सौभाग्यशाली सिद्ध हो सकता है।  केंद्र त्रिकोण राजयोग आपकी स्वयं की राशि पर, अर्थात लग्न भाव में बन रहा है। यह योग आपके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को बल प्रदान करेगा। आप जो भी योजनाएं इस समय बनाएंगे, उनमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। व्यक्तिगत जीवन में भी सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे। वैवाहिक संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ मिलकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। व्यवसाय और नौकरी दोनों क्षेत्रों में तरक्की के संकेत हैं। जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब गति पकड़ सकते हैं।

Budh Gochar in Mithun Kendra Trikon Rajyog in June 2025 Positive Impact On These Zodiac Signs
केंद्र त्रिकोण राजयोग - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय वित्तीय दृष्टिकोण से अत्यंत फलदायी रहने वाला है। शुभ योग आपकी कुंडली के लाभ स्थान में बन रहा है जिससे आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी के योग बनते हैं। व्यापारियों के लिए यह समय किसी बड़ी डील को फाइनल करने का अवसर लेकर आ सकता है जिससे दीर्घकालीन मुनाफा संभव है। नई इनकम सोर्सेस सामने आ सकते हैं और यदि आप शेयर बाजार, निवेश या लॉटरी जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं तो वहां से भी लाभ के संकेत हैं। खासतौर पर संयुक्त निवेश चाहे वह जीवनसाथी के साथ हो या परिवार के किसी सदस्य के साथ अत्यंत शुभ रहेगा। आर्थिक रूप से यह समय न केवल स्थिरता देगा, बल्कि भविष्य के लिए ठोस आधार भी तैयार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar in Mithun Kendra Trikon Rajyog in June 2025 Positive Impact On These Zodiac Signs
केंद्र त्रिकोण राजयोग - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए जून माह अत्यंत शुभ संकेत लेकर आ रहा है। केंद्र त्रिकोण राजयोग आपकी गोचर कुंडली में कर्म भाव में निर्मित होगा। यह योग आपके प्रोफेशन और प्रतिष्ठा के लिए अनुकूलतम योगों में से एक माना जाता है। यह समय उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा जो अभी तक रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग पहले से नौकरी में हैं उनके लिए पदोन्नति, वेतन वृद्धि और नई जिम्मेदारियों की संभावना बन रही है। कार्यस्थल का माहौल भी आपके पक्ष में रहेगा और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त, विदेशी संपर्कों या दूरस्थ अवसरों से लाभ के योग भी प्रबल हैं। आत्मविश्वास के साथ उठाया गया हर कदम आपको सफलता की ओर ले जाएगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed