फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2025: मई में सूर्य का राशि परिवर्तन, इन तीन राशि के लोगों को व्यापार में होगा लाभ

Thu, 24 Apr 2025 10:40 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 24 Apr 2025 10:40 AM IST
सार

सूर्य का वृषभ में गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है। इन जातकों को नौकरी में तरक्की व निवेश में धन लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।

विज्ञापन
Surya Gochar in vrishabha rashi 2025 date and time know impact of it
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है और वह सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं। मान्यता है कि इस राशि पर उनकी सदैव कृपा बनी रहती हैं, जिसके प्रभाव से जातक हर क्षेत्र में सफलता व सम्मान प्राप्त करता है। - फोटो : adobe stock

Surya Gochar 2025: वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि में विराजमान है। वह 15 मई 2025 को देर रात 12 बजकर 11 मिनट पर वृषभ में प्रवेश करेंगे, उनका यह गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास होने वाला है। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है और वह सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं। मान्यता है कि इस राशि पर उनकी सदैव कृपा बनी रहती हैं, जिसके प्रभाव से जातक हर क्षेत्र में सफलता व सम्मान प्राप्त करता है। लेकिन सूर्य जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो अन्य राशि वालों पर भी अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसे में सूर्य का वृषभ में गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है। इन जातकों को नौकरी में तरक्की व निवेश में धन लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।

Trending Videos
Surya Gochar in vrishabha rashi 2025 date and time know impact of it
सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की दस्तक होगी। निवेश में मनचाहा लाभ आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लिए शुभ रहेगा। सूर्य के प्रभाव से आपकी सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। यदि कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा होगा। इस दौरान सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की दस्तक होगी। निवेश में मनचाहा लाभ आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। 

Surya Gochar in vrishabha rashi 2025 date and time know impact of it
समाज में आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। इस दौरान सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के वेतन वृद्धि के योग है। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
सूर्य गोचर कन्या राशि के जीवन में कई बदलाव लेकर आने वाला है। आपके परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। घर के बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद हासिल हो सकता है। शिक्षा और करियर में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। समाज में आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। इस दौरान सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के वेतन वृद्धि के योग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar in vrishabha rashi 2025 date and time know impact of it
सूर्य के प्रभाव से आपके द्वारा लिए गए निर्णय हितकारी साबित होंगे। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
आपको कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा, जिससे तरक्की के योग बनेंगे। करियर में उन्नति की संभावनाएं बढ़ेंगी। आर्थिक रूप से आपके हाथ मजबूत होंगे। प्रेम विवाह करना चाह रहे हों, तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। सूर्य के प्रभाव से आपके द्वारा लिए गए निर्णय हितकारी साबित होंगे।

शनिदेव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ और आर्थिक स्थिति में आएगा बदलाव
 

May Grah Gochar: मई में होगा छह बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानिए कब और कहां होगा राशि परिवर्तन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed