Phalgun Amavasya 2026: फरवरी 2026 का महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहने वाला है। महीने की शुरुआत वैलेंटाइंस डे जैसे त्योहार से होगी, उसके बाद महाशिवरात्रि का पवित्र पर्व मनाया जाएगा और इसके तुरंत बाद 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन अमावस्या के दिन लगेगा। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 5:31 बजे से 7:57 बजे तक रहेगा। हालांकि इसे भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से इसका प्रभाव लोगों के जीवन, स्वास्थ्य, करियर और भाग्य पर महसूस किया जा सकता है।
Navpancham Yog: सूर्य-गुरु नवपंचम योग से चमकेगी किस्मत, 5 राशियों की होगी जबरदस्त तरक्की
इस बार का सूर्य ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लग रहा है, इसलिए इसे सामान्य सूर्य ग्रहण की तुलना में अधिक खतरनाक माना जा रहा है। कुंभ राशि में सूर्य ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में पड़ेगा, लेकिन विशेष रूप से 3 राशियों के लिए इसका प्रभाव अधिक नकारात्मक हो सकता है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, ग्रहण का प्रभाव लगभग 15 दिनों तक जारी रहता है, इसलिए इस समय सावधानी, संयम और समझदारी से निर्णय लेना बेहद आवश्यक है।
Mulank 4 Career: जानिए कौन से करियर क्षेत्र मूलांक 4 वालों के लिए होते हैं बेस्ट, दिलाते हैं सम्मान और सफलता
2 of 4
इस दौरान तनाव और बेचैनी बढ़ सकती है।
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण शारीरिक और मानसिक दोनों ही दृष्टियों से सावधानी का समय है। इस दौरान तनाव और बेचैनी बढ़ सकती है, साथ ही किसी पुरानी या नई बीमारी का असर भी दिख सकता है। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें और किसी भी जोखिम वाले काम से बचें। ग्रहण के बाद कम से कम एक सप्ताह तक कोई भी बड़ा निर्णय लेने या नए निवेश या शुरुआत करने से बचें। यह समय अपने स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति का ध्यान रखने और सोच-समझकर कदम उठाने का है।
3 of 4
करियर से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है।
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए इस सूर्य ग्रहण का समय विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस अवधि में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय या भावनाओं में बहकर लिए गए कदम भविष्य में भारी पड़ सकते हैं। करियर से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है। यदि आप कोई बड़ा निवेश, नई डील या साझेदारी शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उस पर दोबारा विचार करें। इस समय में बिना सोच-समझे कदम उठाने से आर्थिक नुकसान या व्यावसायिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक संतुलन बनाए रखना और भावनाओं पर नियंत्रण रखना इस अवधि में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
4 of 4
आर्थिक लेन-देन और निवेश में नुकसान का खतरा बन सकता है।
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि में यह सूर्य ग्रहण लग रहा है, साथ ही ग्रहण के समय बुध और शुक्र भी कुंभ राशि में होंगे। इससे कुंभ राशि के जातकों के मन में बहुत सारे विचार और भ्रम उत्पन्न हो सकते हैं। इस समय कोई भी बड़ा निर्णय लेना ठीक नहीं माना जाता है। आर्थिक लेन-देन और निवेश में नुकसान का खतरा बन सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर विशेष ध्यान दें, तनाव को कम करने के लिए ध्यान, योग या हल्की गतिविधियों का सहारा लें। इस अवधि में धैर्य और संयम से काम लेना सबसे सुरक्षित उपाय है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।