आर्थिक राशिफल 2020 (Aarthik Rashifal 2020) के मुताबिक नए साल में ऐसी 6 राशियां हैं, जिनका आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा या फिर धन के मामलों में नए साल में नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस राशिफल में हम आपको राशि के अनुसार उपाय भी बताएंगे जिनसे आप अपने आर्थिक जीवन को बेहतर बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये पांच धनवान राशियां कौन-कौनसी हैं।
नए साल 2020 में इन 6 राशियों के लोगों की जेब से जा सकता है पैसा, बहुत मुश्किल से बनेंगे काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक दृष्टि से देखें तो साल 2020 आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। वर्ष के मध्य में आपको आर्थिक निर्णय लेने में दिक्कत का सामना करन पड़ सकता है। अगर इस आप कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने जा रहे हैं तो वह सोच-समझदारी के साथ लें। जून और सिंतबर माह वित्तीय लाभ दे सकता है।
उपाय - विधिनुसार शुक्र यंत्र की स्थापना कर उसकी नित्य पूजा करें।
नए वर्ष में मिथुन राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष मिलाजुला रह सकता है। इस वर्ष किसी गलत वित्तीय फैसले के कारण धन का नुकसान हो सकता है। वर्ष 2020 में आपके कर्ज में वृद्धि हो सकती है। आमदनी कम होने के बावजूद धन की बचत करने की कोशिश करें।
उपाय - प्रत्येक बुधवार को गणपति महाराज की आराधना करें।
कर्क राशि के लोगों का वित्तीय पक्ष उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इस साल आपकी जेब में धन तो आएगा, लेकिन वह धन रुकेगा नहीं। घर में किसी मांगलिक कार्य के चलते आपके ऊपर उधारी बढ़ सकती है। अगर आपने अपनी फैमिली के लिए हैल्थ इंश्योरेंस ले रखा है तो अच्छी बात है, वरना परिजनों के स्वास्थ्य में आपके ख़र्च में वृद्धि हो सकती हो सकती है।
उपाय - प्रत्येक सोमवार का शिवलिंग जलाभिषेक करें।
साल 2020 में सिंह राशि वालों को मजबूत आर्थिक प्रबंधन की आवश्यकता होगी। जुलाई से नवंबर तक का समय वित्तीय पक्ष के लिए अच्छा है। इस वर्ष आपको अपने खर्चों में लगाम कसने की आवश्यकता होगी। इससे आपका बजट नहीं बिगड़ेगा। धन की बचत अथवा आय के नए स्रोतों का सृजन करने के लिए पैसों का निवेश किया जा सकता है।
उपाय - प्रत्येक रविवार को सूर्य को जल का अर्घ्य दें।