फरवरी मासिक राशिफल : राशि के अनुसार जानें इस माह क्या कहते हैं, आपकी किस्मत के सितारे
Aries Horoscope February
व्यावसायिक पक्ष
इस मास भागेदारी व्यावसायिक और आर्थिक रूप से आपके लिए लाभप्रद रहेगी। कोई नई साझेदारी भी आरम्भ हो सकती है।आशा के विपरीत स्त्रोतों से लाभ प्राप्ति आपको हैरान करेगी। मास मध्य की अवधि में सहयोगी आपका दाहिना हाथ साबित होंगे। परन्तु अधिनस्थों के कारण कार्यो में विलम्ब हो सकता है। महीने के अन्त में शेयर बाजार में धन विनियोजन के भी शुभ योग बने हुए है। समय पड़ने पर अधिकारी आपका मार्ग करते प्रशस्त करेंगे। अधिकारियों के अनुशासनात्मक रुख का विरोध करने के स्थान पर उनकी सलाह से काम करना उचित रहेगा।
आर्थिक पक्ष
मास आरम्भ में आर्थिक कार्यो में वाद- विवाद से बनते काम बिगड सकते हैं। विरोधियों को परास्त करने के उद्धेश्य से आप इस अवधि में प्रशासनिक कार्यो में व्यस्त रह सकते है। संचय में वृद्धि इस समय मन्द गति से होगी। मास उतरार्ध में आप में से कुछ को चोरी, धोखे और सहयोगियों से मतभेदों का सामना करना पड सकता है। पुरुषार्थ में वृद्धि करने से आर्थिक क्षेत्र प्रबल होगा। व्यावसायिक यात्राओं के कार्यक्रम बनकर स्थगित होते रहेंगे। महीने के अंत में दैनिक कार्यो के व्यय बढ़ जाएगा। लम्बी अवधि कि यात्राओं से लाभ प्राप्ति के योग बने हुए है। आर्थिक नीतियों की कमियां आपके धन हानि की संभावनाएं बना सकती है।
पारिवारिक पक्ष
संतान तथा परिवार के लिये यह मास पहले कि अपेक्षा अनुकूल रहेगा। इस समय जीवन साथी के स्वभाव में जिद का भाव कम होने से संबन्धों की मधुरता शुभ रहेगी। मास मध्य में पिता के साथ आपके तनाव बढ़ सकते हैं। इस अवधि में संतान आपके सम्मान में कमी कर सकती है। पर यह स्थिति लम्बे समय तक नहीं रहेगी। इसलिए आप इसे गंभीरता के साथ न लें। पारिवारिक तनाव आपकी चिन्ताओं को बढ़ा सकता है। ऐसे में परिवार के सदस्यों पर आपका क्रोध करना उचित नहीं रहेगा।
प्रेम सम्बन्ध
मास के मध्य समय में प्रेम विषयों के मध्य की सभी बाधाएं दूर होकर, सुख की स्थितियां बनेगी। प्रेमी के साथ आपका जो अविश्वास भाव बना हुआ था। वह अब दूर हो जायेगा। यह समय स्नेह व मित्रताओं के अनुकूल है। परन्तु फिर भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखाएं। जो रिश्ते बनाएं, उन्हें निभाने का पूरा प्रयास करें। इससे आपका सम्मान बना रहेगा। इस समय में बन रहा निराशा का भाव, प्रेम विषयों में आपकी रुचि में कमी कर सकता है। परन्तु यह स्थिति अल्प समय के लिये है, इसलिए धैर्य से काम लेना उचित रहेगा।
स्वास्थ्य
इस मास स्वास्थ्य संबन्धी परेशानियां कम ही होंगी। माता के प्रति अपने व्यवहार को बदलने का प्रयास करें। मास के मध्य की अवधि में माता के स्वास्थ्य की कमी आपकी चिन्ताएं बढा सकती है। इस समय आपके अपनी माता से वैचारिक मतभेद, परिवार की सुख - शान्ति में कमी कर सकते है। मास के अंतिम भाग में पारिवारिक चिन्ताएं रहेगी। इससे आपका मानसिक कष्ट बढ़ सकता है।
Taurus Horoscope February
व्यावसायिक पक्ष
महीने के शुरु में व्यावसायिक क्षेत्र का विस्तार हो सकता है। बडी योजनाओं पर कार्य आरम्भ हो सकता है। मास मध्य की अवधि में आप में से कुछ व्यवसाय विस्तार हेतु विदेश यात्राओं पर जा सकते है। किन्तु व्यावसायिक व्यय अत्यधिक बढ़ जाएंगे। इन व्ययों का अधिकतर भाग व्यर्थ रहेगा। मास अन्त में योजनाओं पर आपकी व्यक्तिगत देख -रेख बनी रहने से पुरुषार्थ बनाये रखने से योजनाओं में गति बनी रहेगी। कार्यो के प्रति आपका सकारात्मक दृष्टिकोण इस अवधि की बाधाओं में कमी करेगा। प्रयास, परिश्रम, विवेक का उपयोग सार्थक रहेगा। मास अंत में वितीय विषयों में बाधाओं के योग बने हुए है। प्रतियोगी आपको कष्ट नहीं दे पाएंगे।
आर्थिक पक्ष
इस अवधि में आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होने के कारण आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। इसके फलस्वरुप मनोबल में वृद्धि होगी। मास आरम्भ में अपना ध्यान लक्ष्यों पर केन्द्रित रखें। मध्य अवधि में नियोजन की कमी से योजनाओं के कार्य में विलम्ब हो सकता है। निर्णय दूरदर्शिता से लें, इनमें किसी भी प्रकार की त्रुटि आपके आर्थिक स्थिति में कमी कर सकती है। मध्य अवधि में विदेशी योजनाओं पर धन विनियोजन लगाना उचित नहीं है। मास अंत में अपने अनुभव व योग्यता का कुशलता से प्रयोग करने पर विदेश से धन लाभ की संभावनाएं बन सकती है। व्ययों में अनियमितता की स्थिति बनी रहेगी।
पारिवारिक पक्ष
इस अवधि में बढ़े हुए पारिवारिक कष्ट आपके दांम्पत्य जीवन के सुख को प्रभावित कर सकते है। आप दोनों के मध्य सौहार्द व स्नेह की कमी रह सकती है। इसके कारण से आप दोनों में शीघ्र ही गलतफहमियां अपनी जगह बना सकती हैं। मास के मध्य भाग में आप दोनों की दूरियों को दूर करने के लिये आपके मित्र आपका सहयोग कर सकते है। इसके अंतिम समय में आप अपनी संतान के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के सुख में सामान्य कमी आपको अनुभव हो सकती है।
प्रेम सम्बन्ध
मास की इस अवधि में आप अपने परिवार की सहमति के विपरीत जाकर आप प्रेमी के साथ विवाह संबन्धी कदम उठा सकते है। आपके लिये उचित रहेगा कि आप ऎसा कोई भी निर्णय बेहद सोच- समझ कर करें। मास मध्य में आप अपने मित्रों के साथ आप भ्रमण के लिये जा सकते हैं। दांम्पत्य जीवन में इस समय, स्नेह की कमी हो सकती है। दैनिक जीवन के कार्यो को लेकर ग्रहस्थ जीवन में मनमुटाव की स्थिति बनी रहनी की संभावनाएं बन रही है।
स्वास्थ्य
इस महीने के शुरू में आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। परन्तु माता का स्वास्थ्य इस समय में आपके लिये चिन्ताएं लेकर आ सकता है। मास के मध्य भाग में आप के स्वभाव में क्रोध का भाव अधिक रहेगा। जिससे आपके परिवार के साथ संबन्ध खराब हो सकते हैं। इसके साथ ही आत्मविश्वास की स्थिति भी आपके लिये शुभ बनी हुई है। इस समय में रोगों से लड़ने की शक्ति आप में अधिक बनी हुई है। इसके फलस्वरुप शारीरिक रोग आपको शीघ्र प्रभावित नहीं कर पाएंगे। इस मास आपका स्वास्थ्य अनुकुल बना रहेगा।
Gemini Horoscope February
Gemini Horoscope February
व्यावसायिक पक्ष
आपके सहकर्मी और वरिष्ठ आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे जिससे आपको सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की प्रेरणा प्राप्त होगी l इस अवधि में पहले से किये गये कार्यो के लाभ मिलने शुरू हो जाएंगे l इस समय में शहर के आसपास के क्षेत्रों की यात्राएं व्यावसायिक सफलताएं दे सकती हैl मास के मध्य भाग में आपको बौद्धिक कार्यो में सफलता प्राप्त होने के योग हैl बिजनेस में इस दौरान कोई जोखिम वाला काम न करें, घाटा लग सकता है और आपका करियर भी प्रभावित हो सकता है l प्रतियोगियों को लेकर चिन्तित न हों, वे आपको हानि नहीं पहुंचा पाएंगे l जॉब में बदलाव के प्रयास किये जा सकते है l
आर्थिक पक्ष
इस मास आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर पहले से अधिक सक्रिय हो जाएंगे। अपनी रचनात्मक्ता का प्रयोग व्यावसायिक क्षेत्र में करेंगे। आप प्रबन्ध विषयों पर अपने नियन्त्रण को बढाएंगे तथा व्यावसायिक व्ययों में कमी करने का प्रयास करेंगे। वित्तिय नीतियों की समीक्षा भी कर सकतें हैं। मास मध्य में में निर्णय लेते समय आप दुविधा की स्थिति में हो सकते हैं। परन्तु मासान्त में आत्मविश्वास का भाव आपकी इस दुविधा कि स्थिति का निवारण करेगा। इस अवधि में विदेशी योजनाओं से लाभ प्राप्ति हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नया कार्य एव लाभ क्षेत्र विकसित हो सकता है। साधारण जोखिम लेना उचित रहेगा। इस समय में आपके लाभ संचय का रुप लेंगे।
पारिवारिक पक्ष
मास के शुरू में आप स्वयं को विवाहेत्तर संबन्धों से दूर रखने का प्रयास करें। माह की शुरुआत से ही इस विषय से संबधित परेशानियां आरम्भ हो सकती है। सामान्यता जीवनसाथी के साथ जो तनाव की स्थिति बनी हुई है, वह इस समय में बढ़ सकती है। ऐसे में अगर दोनों ही रिश्तों से अधिक अहम भाव को महत्व देंगे तो ग्रहस्थ जीवन की स्थिति गंभीर होने की संभावना बन रही है। मास अन्त में आप अपनी ओर से रिश्तों को मधुर बनाने का प्रयास कर सकते है। इस कार्य में अपनी माता कि सलाह लेना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
प्रेम सम्बन्ध
प्रेम विषयों के लिए इस मास का आरम्भिक समय अनुकूल रहेगा। पहले की अपेक्षा इस समय आप प्रेम प्रसंगों की स्वयं पहल कर सकते है। परन्तु निर्णय सोच- समझ कर लेने की आवश्यकता है। अन्यथा इस सम आपको प्रेम प्रसंगों में कष्ट प्राप्त हो सकते है। अपने मित्र साथी पर इस समय बन रहा अविश्वास का भाव आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। परन्तु विपरीत लिंग के बीच आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। मास के मध्य में आपकी मित्रता प्रेम संबन्धों में बदल सकती है। नवीन प्रेम संबंधों के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है। मास अंत में दूसरों के कारण प्रेम संबंधों में परेशानियाँ आ सकती है।
स्वास्थ्य
मास में संतान के कष्टों से आपको परेशानी हो सकती है। मास मध्य में बड़ी हुई महत्वकांक्षाओं के कारण तनाव हो सकता है। मास मध्य की अवधि में आप अपनी संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय आपका स्वास्थ्य भी प्रतिकूल हो सकता है। मास अंत में व्यवसायिक क्षेत्र सम्बंधित बाधाएं आपके स्वभाव में अल्पकाल के लिये निराशा भाव ला सकती हैं। मन को शान्तचित रखें। इससे दांम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। संतान स्वास्थ्य पर इस समय आपको अत्यधिक व्यय करने पड़ सकते हैं।
Cancer Horoscope February
व्यावसायिक पक्ष
व्यवसायिक सफलता के पक्ष से मास के शुरु में कार्यक्षेत्र पर आपकी व्यस्तता पूर्ण रूप से बनी रहेगी। कार्य की तकनीकों में परिवर्तन किया जा सकता है। आधुनिक पद्वतियों को व्यवसायिक क्षेत्र में प्रयोग करना इस समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरी प्राप्ति या स्थानान्तरण के संदर्भ में इस समय प्रयास कर सकते है।मास अन्त में ऋण लेन-देन के कार्य सरलता पूर्वक किये जा सकते है। व्यवसायिक यात्राएं आपके व्ययों की अधिकता का कारण बन सकती है। आत्मविश्वास कि स्थिति के कारण कार्यक्षेत्र की बाधाओं में कमी आयेगी। इस समय में शेयर बाजार में धन विनियोजन करना उचित नहीं है।
आर्थिक पक्ष
इस अवधि में आर्थिक स्थिति में नियमित सुधार होगा। व्यवसायिक समझौते होने से शत्रुओं में कमी होगी। आर्थिक लेन-देन बने रहेगे। समय पर लाभ व आमदनी का अवसर बनेगा। सहयोगियो व अधिकारियों का सहयोग इस समय में आपके साथ सकारात्मक बना रहेगा। मास मध्य में अचानक से लाभों में आने वाली कमी से कुछ समय के लिये आप निराशावादी हो सकते है। इस समय मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता रहेगी। मास अन्त तक समय को अनुकूल होने में समय लग सकता है। इस अवधि में सिद्धान्तो में लोच का भाव बनाये रखें । कठोर होने से काम नहीं बनेंगे।
पारिवारिक पक्ष
इस अवधि में आपके परिवार में कोई शुभ उत्सव संपन्न हो सकता है। परन्तु भाई बहनों के साथ आपके सम्बंध गम्भीर बने हुए है। मास अंत में आपकी संतान का शिक्षा में कम मन लग सकता है। इसके फलस्वरुप आप अपनी संतान पर अधिक ध्यान देने लगेगे। आपका सारा ध्यान अपने भाई-बहनों के साथ अपने रिश्ते सुधारने में लग सकता है। इसके अतिरिक्त इस मास आप कुछ समय निकाल कर अपने जीवन साथी के साथ घूमने फिरने भी जा सकते है।
प्रेम सम्बन्ध
इस मास प्रेम विषयों को विवाह का रुप दिया जा सकता है। इस समय आरम्भ हुए प्रेम सम्बन्ध लम्बी अवधि तक आपके साथ रहेंगे। किन्तु मित्रता सोच समझ कर करेंI मास के मध्य समय में आप यात्राओं में व्यस्त रहने के कारण अपने प्रेमी को कम समय दे पाएंगे। मास की अन्तिम अवधि में आपको स्नेह व सहयोग की कमी महसूस हो सकती है। प्रेम प्रसंगों में मित्रों का सहयोग सहजता से प्राप्त हो सकता है। आप में से कुछ के लिए विदेशी मित्र से मुलाकात के प्रसंग बन सकते है।
स्वास्थ्य
यह मास स्वास्थ्य के पक्ष से अनुकूल रहेगा। माता के साथ अपने संबन्धों को मधुर बनाने का पूर्ण प्रयास करें। माता के शारीरिक कष्ट बढने की सम्भावनाएं बन रही है। इसके कारण आपकी चिंताएं बढ़ सकती है। मास अन्त में इधर- उधर की भाग -दौड आपको थकावट का अनुभव करा सकती है। इसकी अंतिम अवधि में स्वास्थ्य सुख की कमी हो सकती है। इस अवधि में अनिद्रा तथा आराम करने के अवसर कम प्राप्त होंगे। भौतिक सुख - सुविधाएं भी आपको कम सुख दे पायेंगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी चिंता का कारण बन सकता है।