साल 2020 में शिक्षा क्षेत्र में सफलता पाने के लिए हम आपको ज्योतिष विज्ञान के ऐसे कारगर उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी पढ़ाई में कामयाबी पा सकते हैं। ये उपाय वैदिक ज्योतिष पर आधारित हैं जो आपकी राशि के अनुसार दिए गए हैं। तो चलिए राशि अनुसार जानते हैं किस उपाय से मिलेगी आपको शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी।
साल 2020 में शिक्षा क्षेत्र में चाहिए सफलता तो करें राशि अनुसार ये उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
इस वर्ष प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी का व्रत रखें। यदि व्रत रखना संभव न हो सके तो हनुमान जी की पूजा अवश्य करें। इस दौरान हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें। ऐसा करने से आपको शिक्षा ही नहीं अन्य क्षेत्र में भी कामयाबी हासिल होगी।
वृष
इस वर्ष प्रत्येक शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई, चावल की खीर, या फिर बताशे प्रसाद के रूप में बांटें। इसके बाद उनका आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपको पढ़ाई में मन लगेगा और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे।
मिथुन
इस वर्ष आप बुधवार के दिन गणेश जी की आराधना करें। आप चाहें तो बुधवार का व्रत भी रख सकते हैं। इसके साथ ही बुधवार को कोई हरा वस्त्र शरीर पर ज़रुर धारण करें। इससे आपकी बुद्धि तेज होगी और आप गणित, सांख्यिकी और वाणिज्य जैसे विषयों में सफलता अर्जित करेंगे।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए सोमवार के दिन शिवजी को प्रसन्न करना होगा। प्रत्येक सोमवार को शिव का गंगा जल से अभिषेक करें। ऐसा नित्य करने से आपको एजुकेशन सेक्टर में सफलता मिलेगी।