फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रहण को लेकर यह कह रहे हैं ज्योतिषी

Fri, 04 Mar 2016 03:50 PM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री Updated Fri, 04 Mar 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
eclipse in 2016 march
ग्रहण कुंडली - फोटो : sachin malhotra

मार्च के महीने में इस बार दो ग्रहण होने जा रहे हैं, जिसमें 9 मार्च को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण स्थिर राशि कुंभ में और 23 मार्च को लगने वाला चन्द्र ग्रहण पृथ्वी तत्व की राशि कन्या को प्रभावित करेगा। इन दोनों ग्रहणों में 9 मार्च को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बहुत अहम है। इस पूर्ण सूर्य ग्रहण के समय बन रही ग्रह स्‍थ‌िति कई कारणों से बड़े भूकम्प की आशंका को जन्म दे रही है।

eclipse in 2016 march
सूर्य ग्रहण - फोटो : solar eclipse

ग्रहण के समय सूर्य सह‌ित 7 ग्रह और राहु-केतु दो छाया ग्रह सभी स्‍थ‌िर राशियों में रहेंगे। स्‍थ‌िर राशियों कुम्भ, सिंह और वृश्चिक का पीड़ित होना भूकम्प का योग बना रहा है।

eclipse in 2016 march
सूर्य ग्रहण - फोटो : solar eclipse

ग्रहण की राशि कुम्भ पर मंगल की दृष्टि बृहत् संहिता के अनुसार युद्ध , महंगाई, आकाल और राजा को कष्ट का योग है। मंगल का वृश्चिक राशि में शनि के साथ युत होना इस राशि के प्रभाव क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर के ल‌िए शुभ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
eclipse in 2016 march
ग्रहण कुंडली - फोटो : eclipse

सूर्य ग्रहण और चन्द्र ग्रहण दोनों एक ही चन्द्र मास फाल्गुन में पड़ रहे हैं जो की बृहत् संहिता के अनुसार बेहद अशुभ और आम जनता को जान-माल की हानि  पहुंचने का  बड़ा योग है। ग्रहण के समय सूर्य और चन्द्रमा पृथ्वी तत्व के नवांश वृषभ में होंगे। इसके साथ ही अन्य दो  पृथ्वी तत्व के नवमांशों कन्या और मकर में क्रमश मंगल और शनि के रहने से भी भूकंप का योग बनता है।

विज्ञापन
eclipse in 2016 march
ग्रहण कुंडली - फोटो : eclipse kundli

अन्य देश जो इससे प्रभाव‌ित हो सकते  हैं उनमें सिंह राशि से प्रभावित अमेरिका के वाशिंगटन , वृषभ राशि से प्रभावित ईरान  और कर्क राशि से प्रभावित चीन के उत्तर पश्चिम में मार्च और अप्रैल के महीनों भूकंप की आशंका दर्शाता है।  यहां यह बात ध्यान रखने की है की ज्योतिषशास्त्र केवल भूकम्प की आशंका मात्र ही बता सकता है उसकी कोई सटीक भविष्वाणी नहीं कर सकता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed