फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sagittarius Horoscope 2026: धनु राशि वालों के लिए खास रहेगा साल 2026, पढ़ें वार्षिक राशिफल

Sat, 01 Nov 2025 06:11 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 01 Nov 2025 06:11 AM IST
सार

Sagittarius Yearly Horoscope 2026: धनु राशि के लोगों को साल 2026 एक खूबसूरत साल के तौर पर याद रहेगा। इस साल आपके वह सभी काम बनने लगेंगे, जिनकी आपने कभी उम्मीद की थी।

विज्ञापन
dhanu Rashi Varshik Rashifal 2026 Sagittarius Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
Sagittarius Yearly Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

Sagittarius Yearly Horoscope 2026: धनु राशि के लोगों को साल 2026 एक खूबसूरत साल के तौर पर याद रहेगा। इस साल आपके वह सभी काम बनने लगेंगे, जिनकी आपने कभी उम्मीद की थी। घर गृहस्थी से लेकर काम तक आपको सब जगह सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, लेकिन कुछ मामलों में आपको चौकन्ना रहना होगा। मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद आपके मन का चेन खींच सकते हैं, इसलिए आपको इन पर ध्यान देना पड़ेगा। शनि का चौथे भाव और साल की शुरुआत में बृहस्पति का सातवें घर पर प्रभाव और इन दोनों का आपकी राशि पर प्रभाव बहुत महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आएगा। तीसरे भाव में राहु आपको हौसला देंगे, जो हर काम को करने में आपकी मदद करेगा। छात्रों को अच्छी सफलता इस साल मिल सकती है। 

dhanu Rashi Varshik Rashifal 2026 Sagittarius Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
हेल्थ ऐसा मसला है, जो इस साल धनु राशि के लोगों को सोने के लिए मजबूर करेगा। साल की शुरुआत में सेहत ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन साल के दूसरे भाग में सेहत में समस्याएं उत्पन्न होंगी और उचित देखभाल की जरूरत पड़ेगी। - फोटो : adobe stock

हेल्थ 
हेल्थ ऐसा मसला है, जो इस साल धनु राशि के लोगों को सोने के लिए मजबूर करेगा। साल की शुरुआत में सेहत ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन साल के दूसरे भाग में सेहत में समस्याएं उत्पन्न होंगी और उचित देखभाल की जरूरत पड़ेगी। साल की शुरुआती महीना में मौसम का असर और आपके काम का दबाव आपको परेशान करेगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से कम ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन इसके बाद आपकी ऊर्जा और खुद को फिट रखने की चाहत आपको स्वास्थ्य समस्याओं से बचाएगी। मेंटल कंडीशन भी इस समय बढ़िया रहेगी। आप कई तरह की फिजिकल एक्टिविटी में शामिल होंगे, जिससे आपको टेंशन से बाहर निकलने का मौका मिलेगा और आपकी मानसिक स्थिति भी सुधरेगी तथा शारीरिक रूप से भी आप ज्यादा सक्षम हो जाएंगे। दैनिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

dhanu Rashi Varshik Rashifal 2026 Sagittarius Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
गुरु का शुभ प्रभाव आपकी रोग इम्यूनिटी को मजबूत करेगा और आपके पाचन तंत्र का दबाव भी काम करेगा, इससे आपकी हेल्थ में अच्छा सुधार देखने को मिल जाएगा, - फोटो : adobe stock

खान-पान बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। साल के दूसरे भाग में स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव ज्यादा परेशान कर सकता है। जून से अक्टूबर के बीच सेहत में ज्यादा गिरावट आ सकती है। मौसमी बीमारियां आपको परेशान करेंगी। पाचन तंत्र या पेट सर्दी, खांसी, फ्लू आपको बार-बार अपनी चपेट में लेंगे, इसलिए आपको सेहत का ध्यान रखना होगा और बैलेंस डाइट का प्लान करना होगा। साल के अंतिम महीना में आपकी मेंटल हेल्थ में सुधार होगा। गुरु का शुभ प्रभाव आपकी रोग इम्यूनिटी को मजबूत करेगा और आपके पाचन तंत्र का दबाव भी काम करेगा, इससे आपकी हेल्थ में अच्छा सुधार देखने को मिल जाएगा, लेकिन तब भी आपको सर्दी, जुकाम से बचना होगा और मौसम पर ध्यान देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
dhanu Rashi Varshik Rashifal 2026 Sagittarius Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
कोई नया स्टार्टअप शुरू करने के लिए यह साल आपकी बहुत मदद करेगा। आपकी वर्कप्लेस पर कुछ नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं। - फोटो : adobe stock

जॉब और करियर 
धनु राशि के लोगों को इस साल नौकरी और बिजनेस में ज्यादा सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। शनि का प्रभाव वर्कप्लेस पर आपसे ज्यादा समय अनुशासन और मेहनत की मांग करेगा, जिससे आपकी जॉब में अच्छे सुधार देखने को मिलेंगे। सप्तम भाव का बृहस्पति का प्रभाव आपकी राशि पर होने से आप सही डिसीजन लेंगे, जो जॉब में आपको मदद करेंगे। सीनियर्स का सपोर्ट आपके साथ रहेगा और बिजनेस करने वालों को शनि और बृहस्पति के प्रभाव से बिजनेस एक्सपेंशन का भी मौका मिलेगा।

कोई नया स्टार्टअप शुरू करने के लिए यह साल आपकी बहुत मदद करेगा। आपकी वर्कप्लेस पर कुछ नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं। यह आपके आने वाले समय में अच्छे अवसर प्रदान करेंगे और व्यावसायिक दृष्टिकोण को मजबूत बनाएंगे। गुरु का गोचर साल की शुरुआत में आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा, लेकिन साल के बीच में कष्टपूर्ण रह सकता है। विशेष कर जून से अक्टूबर के बीच के समय अवधि में आपको बिजनेस और नौकरी में बहुत सावधानी रखनी होगी, क्योंकि कानूनी अड़चनें आपको परेशानी में डाल सकती हैं।

जांब में भी मनचाहे परिणाम न मिलने से आपके मन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। साल के अंतिम महीना में बृहस्पति का प्रभाव आपको वर्कप्लेस पर अच्छा ट्रांसफर दिला सकता है। जांब में समस्याओं को कम करने में मददगार बनेगा। आपकी डिसीजन मेकिंग को बढ़िया बनाएगा और बिजनेस ट्रैवलिंग भी आपकी लाभ का एक रास्ता बन जाएगी। आपको टेक्निकल एजुकेशन के साथ कुछ नए लोगों को अपने बिजनेस में लगाना बहुत फायदा पहुंचाएगा। इसी समय अवधि में बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति भी हो सकती है।

विज्ञापन
dhanu Rashi Varshik Rashifal 2026 Sagittarius Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
धनु राशि के लोगों को रोमांस करना बहुत पसंद है, तो वह स्वतंत्र प्रवृत्ति के तो होते हैं, लेकिन प्यार करना उनके अंदर स्वाभाविक रूप से होता है, - फोटो : freepik

प्रेम और वैवाहिक संबंध 
धनु राशि के लोगों को रोमांस करना बहुत पसंद है, तो वह स्वतंत्र प्रवृत्ति के तो होते हैं, लेकिन प्यार करना उनके अंदर स्वाभाविक रूप से होता है, वह रिश्तो को पाने के लिए अपनी तरफ से हर कोशिश करते हैं। इस साल आपको प्यार करने के मौके मिलेंगे। रिश्ते में आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेंगा। विवाह भी होने के अच्छे संयोग इस साल बनते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन साल के बीच में कुछ बड़ी समस्याएं सामने आएंगी, जिससे घरेलू तनाव बढ़ेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed