फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2024: धनतेरस पर बनेगा दुर्लभ योग, इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

Wed, 23 Oct 2024 07:18 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 23 Oct 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
dhanteras 2024 shubh yog on dhanteras these zodiac signs will be lucky
Dhanteras 2024 - फोटो : अमर उजाला
Dhanteras 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। सभी ग्रह आकाश मंडल में भ्रमण करते हैं और इस दौरान एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं जिससे कई तरह के दुर्लभ योगों का निर्माण करते हैं। इसके अलावा एक राशि में ही कई ग्रहों की युति होने से भी राजयोग बनते हैं। आपको बता दें इस साल धनतेरस पर भी ग्रहों की युति होने से शुभ राजयोग का निर्माण बन रहा है। इस साल 29 अक्तूबर को धनतेरस है और इस दिन त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, वैधृति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का महासंयोग बनेगा। धनतेरस पर शुभ योग बनने से कुछ राशि के जातकों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं इस धनतेरस पर किन-किन राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। 
dhanteras 2024 shubh yog on dhanteras these zodiac signs will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर बना योग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। इस धनतेरस पर आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे अवसर हासिल हो सकते हैं। वहीं जो लोग व्यापार मे लगे है उन्हे अच्छा खासा मुनाफा हासिल हो सकता है। ग्रहों की शुभ द्दष्टि से आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। 
dhanteras 2024 shubh yog on dhanteras these zodiac signs will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
धनतेरस पर ग्रहों के संयोग से बना योग तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आपके द्वारा किसी बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। निवेश संबंधी कार्यें में अच्छा धन लाभ अर्जित करने में कामयाब होंगे। आपको इस दौरान जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं। कारोबार में कोई अच्छी डील हासिल होने से आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। कार्यस्थल पर मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा का प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
dhanteras 2024 shubh yog on dhanteras these zodiac signs will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर ग्रहों के शुभ संयोग से आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आपकी आय में बढ़ोतरी के योग हैं। आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी के प्राप्त के सपने पूरे हो सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed