फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल-शनि की युति से बना षडाष्टक योग 4 राशियों के लिए शुभ, होगा धन लाभ

Wed, 23 Oct 2024 07:17 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 23 Oct 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Mangal Shani Shadashtak Yog are Lucky For these Zodiac may get success and prosperity in life
मंगल और शनि जब भी गोचर करते हुए शुभ स्थिति में होते हैं तब व्यक्ति के जीवन में अच्छा प्रभाव देते हैं - फोटो : amar ujala

Mangal Shani Shadashtak Yog 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल 20 अक्तूबर 2024 को गोचर नीच राशि कर्क में आ गए हैं। इससे शनि और मंगल की युति से षडाष्टक योग बन गया है। मंगल और शनि की एक दूसरे पर दृष्टि षडाष्टक योग का निर्माण करती है। मंगल और शनि की दृष्टि एक दूसरे पर शुभ नहीं मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार षडाष्टक योग के निर्माण से प्राकृतिक उपद्रव या दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। 


मंगल और शनि जब भी गोचर करते हुए शुभ स्थिति में होते हैं तब व्यक्ति के जीवन में अच्छा प्रभाव देते हैं।  मंगल 23 जनवरी 2025 तक कर्क में रहेंगे। इससे बना षडाष्टक देश-दुनिया में भारी उथल-पुथल का कारण बनेगा। लेकिन यह योग 4 राशियों के लिए शुभ है।  आइए जानते हैं किन 4 राशि वालों के लिए यह षडाष्टक योग लाभदायी साबित हो सकता है।

Mangal Shani Shadashtak Yog are Lucky For these Zodiac may get success and prosperity in life
यदि आप कोई नए व्यापार की योजना बना रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी। - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
मंगल गोचर के कारण मंगल पर शनि की दृष्टि है। यह बिजनेस करने वाले लोगों के लिए अच्छा है। इस षडाष्टक योग के प्रभाव से धन में वृद्धि होगी। अगर आपके पास कोई नई योजना है तो उससे आपको फायदा हो सकता है। यदि आप कोई नए व्यापार की योजना बना रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मिलाजुला रहने वाला है। 

Mangal Shani Shadashtak Yog are Lucky For these Zodiac may get success and prosperity in life
नौकरी में पदोन्नति से साथ आय में वृद्धि के योग भी है। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को मंगल और शनि की युति के प्रभाव से करियर में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति से साथ आय में वृद्धि के योग भी है। व्यापार में खूब लाभ होगा यह समय आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Shani Shadashtak Yog are Lucky For these Zodiac may get success and prosperity in life
षडाष्टक योग तुला राशि वाले के जीवन में सकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा । - फोटो : amar ujala

तुला राशि
मंगल शनि की युति के निर्माण से बना षडाष्टक योग तुला राशि वाले के जीवन में सकारात्मक प्रभाव लेकर आएंगे। जो लोग आर्थिक स्थिति से परेशान थे वह मजबूत स्थिति में दिखाई देंगे। मंगल शनि की युति के कारण भाग्य आपका साथ देगा।  रिश्तेदार से आपको सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

विज्ञापन
Mangal Shani Shadashtak Yog are Lucky For these Zodiac may get success and prosperity in life
कुंभ राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में सुधार दिखाई देगा। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों को शनि तथा मंगल का युति बहुत ही उत्तम लाभ देने वाला है। कुंभ राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में सुधार दिखाई देगा। कोर्ट कचहरी में चल रहा विवाद समाप्त होगा। परिवार में मान सम्मान मिलेगा। नौकरी करने वाले वाले को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में है उनके लिए समय अनुकूल है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed