फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2024: धनतेरस पर होगा लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण, इन राशियों को मिल सकती है पद-प्रतिष्ठा

Tue, 22 Oct 2024 07:39 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 22 Oct 2024 07:39 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2024 Budh Gochar in Scorpio or Vrishchik rashi these zodiac signs wil get status and prestige
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala

Budh Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस का त्योहार काफी विशेष रहने वाला है। धनत्रयोदशी के दिन बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर शुक्र के साथ युति बनाएंगे। यह युति लक्ष्मी नारायण राजयोग कहलाती है। यह लक्ष्मी नारायण राजयोग कुछ राशियों के लिए विशेष लाभ लेकर आएगा। 


ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। वहीं शुक्र देव को धन और भौतिक सुख साधनों के कारक माने जाते हैं। शुक्र और बुध देव की युति जीवन में तरक्की की नई राह लेकर आएगा। ऐसे में आइए जानते हैं धनतेरस पर बन रहा यह लक्ष्मी नारायण राजयोग किन राशियों के लिए लाभ लेकर आएगा। 

Dhanteras 2024 Budh Gochar in Scorpio or Vrishchik rashi these zodiac signs wil get status and prestige
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए धनतेरस का दिन विशेष रूप से लाभकारी होगा। यह गोचर आपके लिए राजयोग लेकर आएगा। कारोबार में आपको बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। करियर में भी उन्नति के योग बन रहे हैं।  मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

Dhanteras 2024 Budh Gochar in Scorpio or Vrishchik rashi these zodiac signs wil get status and prestige
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों को बुध गोचर का बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप कोई नया वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ है।  संपत्ति से जुड़े मामलों में भी आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा और आप धन संचय भी कर पाएंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2024 Budh Gochar in Scorpio or Vrishchik rashi these zodiac signs wil get status and prestige
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला राशि 
तुला राशि के जातकों को आर्थिक लाभ के साथ करियर में बेहतरीन मौके मिलेंगे। अधिकारी आपकी कड़ी मेहनत देखकर आपकी सराहना करेंगे। लक्ष्मी नारायण राजयोग के प्रभाव से जीवन के हर क्षेत्र में आपकी तरक्की होगी। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव भी दूर होगा।

विज्ञापन
Dhanteras 2024 Budh Gochar in Scorpio or Vrishchik rashi these zodiac signs wil get status and prestige
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। कठिन से कठिन परिसहठी में भी आप आगे बढ़ेंगे। आपकी आय में भी वृद्धि की संभावना है। अगर आप लेखन सम्पादन या ठेकेदारी जैसे काम से जुड़े  हैं तो आपको  धन लाभ होने की संभावना है। इसके साथ ही विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed