फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 22 Oct 2024 07:37 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 22 Oct 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 22 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
दैनिक राशिफल- 22 अक्तूबर - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 22 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से बेहतर रहने वाला है। आपको अपनी कमाई के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी लाभ की योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी काम की यदि शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें आप अपने पिताजी से सलाह अवश्य करें। भाई-बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। यदि आप किसी बात को लेकर बेवजह परेशान चल रहे हैं, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।
Aaj Ka Rashifal 22 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वैवाहिक जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको अपने किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी यदि कोई समस्या लंबे समय से चल रही थी, तो वह दूर हो सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 22 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी। आप कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।। यदि आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिले, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। अविवाहित जातकों की प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 22 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको अक्समात लाभ मिलने से धन तो प्राप्त होगा, लेकिन आपके विरोधी भी इसके साथ-साथ उत्पन्न होंगे, जिनसे आपको बचने की आवश्यकता है। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान देगा। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। यदि किसी बात को लेकर मन में संशय बना हुआ है, तो आप उसमें बिल्कुल ना पड़े और कोई बड़ा निवेश आप किसी एक्सपर्ट की निगरानी में रहकर ही करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed