मेष राशि
दिसंबर महीने की ज्योतिष गणना: किन तारीखों पर राशिनुसार आपको रहना है जरा बचके...
वृषभ राशि
कार्य व्यापार की दृष्टि से माह अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। कोई भी बड़े से बड़ा अनुबंध हासिल करना चाह रहे हों तो उसमें भी सफलता मिलेगी किंतु, साझा व्यापार करने से परहेज करें तो बेहतर रहेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। दांपत्य जीवन के लिए माह उतना अच्छा नहीं कहा जाएगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में भी कुछ विलंब होगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते सहेज कर रखें। तीसरे सप्ताह से सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही स्वास्थ्य पर भी अधिक ध्यान देना पड़ेगा। 9 और 10 तारीख को रहें जरा बचके।
मिथुन राशि
माह का आरंभ कई तरह के उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिणाम के साथ आरंभ होगा। शत्रु परास्त होंगे कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलेगी फिर भी नए विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा। गुप्त शत्रु बनेंगे भी और नष्ट भी होते जाएंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। तीसरे सप्ताह से गोचर ग्रहों का परिवर्तन कार्य- व्यापार की दृष्टि से तो उत्तम रहेगा किंतु दांपत्य जीवन के लिए कलहकारक हो सकता है। 17 और 18 तारीख को रहें जरा बचके।
कर्क राशि
इस माह ग्रह गोचर आपके लिए अच्छी सफलता दिलाने वाले सिद्ध होंगे। अपनी सामर्थ्य एवं ऊर्जा शक्ति का भरपूर उपयोग करते हुए कार्य में अधिक समय लगाएंगे तो सफलता सर्वाधिक मिलेगी। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय भारी नुकसान पहुंचा सकता है सावधान रहें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से जुड़े हुए कार्यों का निपटारा होगा। कोई नया अनुबंध भी हासिल करना चाह रहे हो तो अवसर अच्छा है। तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर का परिवर्तन आपके लिए और लाभदायक रहेगा। 20 और 21 तारीख को रहें जरा बचके।
सिंह राशि
माह आपके लिए कई तरह की नई चुनौतियां पेश कर सकता है यद्यपि कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी शत्रु परास्त भी होंगे फिर भी न्यायिक मामलों में बहुत सावधानी बरतें। शिक्षा प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता भी कुछ परेशान कर सकती है। तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में परिवर्तन स्वरूप सभी विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी। नए कार्य व्यापार में उन्नति और आपके लिए गए निर्णय की सराहना होगी। 13 और 14 तारीख को रहें जरा बचके।